![]()
नोएडा में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के मौके पर सोमवार सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु बेलपत्र, जल, दूध, धतूरा और पुष्प लेकर मंदिर पहुंच रहे हैं। भक्त भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। सेक्टर-49 स्थित वोडा महादेव मंदिर, सर्फाबाद के प्राचीन शिव मंदिर, कलरिया बाबा मंदिर, सेक्टर-2 स्थित लाल मंदिर और सेक्टर-20 हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों की कतार लगी है। सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी एक साथ होने से मंदिरों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज रहे हैं।
मंदिरों में लाइन में लगकर हो रहे दर्शन सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। भीड़ को देखते हुए यहां बैरिकेडिंग की गई है। बैरिकेडिंग के जरिए श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराए जा रहे हैं। मंदिर प्रबंधन और पुलिस की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
पुलिस बल तैनात किया गया शहर के प्रमुख शिवालयों पर सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिसकर्मी मंदिरों के आसपास लगातार निगरानी कर रहे हैं। मंदिर परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारू दर्शन व्यवस्था के लिए पुलिस और मंदिर प्रबंधन अलर्ट है।
Source link