![]()
गोरखपुर में सोमवार की सुबह से ही मौसम सुहाना बना हुआ है। शहर के कई इलाकों में आसमान में काले और घने बादल छाए हुए हैं। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई है। बारिश और बादलों की वजह से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है और लोगों को पिछले कई दिनों से परेशान कर रही गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली है। छाता और रेनकोट लेकर घर से निकल रहे लोग सुबह स्कूल और दफ्तर जाने वाले लोगों को बारिश से बचने के लिए छाता और रेनकोट का सहारा लेना पड़ा। कई जगहों पर सड़क पर हल्की बारिश के कारण लोगों को संभलकर सफर करते हुए देखा गया। वहीं, मौसम सुहाना होने की वजह से कुछ लोग बारिश और ठंडी हवाओं का आनंद लेते हुए भी नजर आए। दो दिनों से बना हुआ है ऐसा ही मौसम गोरखपुर में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज लगभग इसी तरह बना हुआ है। कभी आसमान में बादल छा रहे हैं तो कभी हल्की बारिश हो रही है। इसके चलते तेज धूप और गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली है। हालांकि बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से उमस भी महसूस हो रही है। तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिला है। पिछले दिनों की तुलना में तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। तापमान कम होने के कारण दिन के समय लोगों को पहले की अपेक्षा गर्मी कम महसूस हो रही है। कम दबाव के क्षेत्र से बारिश के आसार मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडे के अनुसार, झारखंड में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर करीब 5000 फीट की ऊंचाई पर चक्रवाती हवा का क्षेत्र भी बना हुआ है। इन मौसमी परिस्थितियों के कारण गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना बनी हुई है। आज गोरखपुर में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। तापमान में गिरावट के कारण मौसम अपेक्षाकृत राहत देने वाला रहेगा। 70 से 90 फीसदी तक रह सकती है ह्यूमिडिटी हालांकि तापमान कम रहने के बावजूद हवा में नमी काफी अधिक रहेगी। आज ह्यूमिडिटी 70 से 90 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। ऐसे में बारिश और बादलों के बीच भी लोगों को चिपचिपाहट वाली गर्मी महसूस हो सकती है।
Source link