![]()
सेक्टर-63 स्थित नोएडा प्राधिकरण से आवंटित सरफेस पार्किंग में एक कार चालक का संचालकों से किसी बात पर विवाद हो गया। फिर संचालकों ने घेर कर कार चालक की पिटाई की। पिटाई का यह वीडियो पार्किंग में मौजूद दूसरे वाहन चालक ने बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर पुलिस को सूचना दी। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर सेक्टर-63 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एच ब्लाक की घटना पुलिस के मुताबिक घटना सेक्टर के एच ब्लाक की है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। मारपीट के आरोपियों की पहचान की जा रही है। वायरल हुए वीडियो में पार्किंग संचालन करने वाले गार्ड व उनके सहयोगी एक युवक को पीटते दिख रहे हैं। फिर कुछ लोग बीच-बचाव कर देते हैं। इसके बाद फिर युवक को एक व्यक्ति डंडे से आकर पिटाई करता है। पहले भी आ चुकी शिकायत गौरतलब है कि सेक्टर-63 औद्योगिक सेक्टर में प्राधिकरण की सरफेस पार्किंग पहले भी विवादों में रह चुकी है। वाहन चालकों से ज्यादा रुपये की वसूली, औद्योगिक इकाई में सामान उतारने आने वाले ट्रक चालकों से वसूली की भी शिकायतें भी सामने आ चुकी है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर रही है।
Source link