![]()
ग्रेटर आगरा परियोजना के तहत विकसित की जा रही गंगापुरम और नर्मदापुरम टाउनशिप में आवासीय भूखंडों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदनों पत्रों की जांच कर ली गई है। दोनों टाउनशिप के 424 आवेदनों में त्रुटियां मिली हैं। इनमें सुधार के लिए आवेदकों को 17 से 24 अगस्त का समय दिया जा रहा है। आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) को दोनों टाउनशिप के लिए कुल 2176 आवेदन प्राप्त हुए थे। प्राधिकरण के अनुसार, गंगापुरम टाउनशिप में 1605 और नर्मदापुरम टाउनशिप में 571 आवेदन मिले हैं। इनमें एमआईजी-1 श्रेणी में निर्धारित भूखंडों की तुलना में करीब 3 गुना आवेदन प्राप्त हुए थे। जारी हो गई त्रुटि सूची
ऑनलाइन प्राप्त सभी आवेदन पत्रों और दस्तावेजों की जांच के बाद त्रुटियों वाले आवेदनों की सूची सोमवार को जारी हो गई। सूची ADA कार्यालय के सूचना पट्ट पर चस्पा करने के साथ ही प्राधिकरण की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है। आवेदकों को 17 से 24 अगस्त 2026 तक त्रुटि सुधार का मौका दिया जा रहा है। संबंधित आवेदक सूची में दर्ज त्रुटि के अनुसार जरूरी सुधार www.adaagra.org.in पर ऑनलाइन या प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर करा सकेंगे। सुधार नहीं किया तो आवेदन होगा निरस्त
प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि तय अवधि में त्रुटि सुधार नहीं करने वाले आवेदकों के आवेदन पत्र निरस्त कर दिए जाएंगे। ऐसे आवेदनों को लॉटरी ड्रॉ में शामिल नहीं किया जाएगा। 1 और 2 सितंबर को होगी लॉटरी
गंगापुरम और नर्मदापुरम टाउनशिप के आवासीय भूखंडों का आवंटन लॉटरी ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा। 1 सितंबर 2026: गंगापुरम टाउनशिप के 1605 आवासीय भूखंड 2 सितंबर 2026: नर्मदापुरम टाउनशिप के 571 आवासीय भूखंड दोनों टाउनशिप में प्लॉट आवंटन के लिए लॉटरी सूरसदन ऑडिटोरियम में आवेदकों के बीच निकाली जाएंगी। ये दोनों डेट बदली भी जा सकती हैं। 7 अप्रैल को हुआ था भूमि पूजन
ग्रेटर आगरा परियोजना के तहत ग्राम रायपुर एवं रहनकलां में टाउनशिप विकसित की जा रही है। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत इस परियोजना का भूमि पूजन एवं शिलान्यास 7 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया था। इसके बाद ग्रेटर आगरा परियोजना के तहत गंगापुरम टाउनशिप (टी-3) और नर्मदापुरम टाउनशिप (टी-7) के आवासीय भूखंडों के पंजीकरण की शुरुआत 29 जून 2026 को आयुक्त कार्यालय के लघु सभागार में की गई थी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 निर्धारित थी।
Source link