![]()
सजेती थाना क्षेत्र में कानपुर-सागर हाईवे स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से वीरांगना झलकारी बाई PDA सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व विधायक इंद्रजीत कोरी के पुत्र कमलेश कोरी रहे। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक इंद्रजीत कोरी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महापुरुषों और वीरांगनाओं के नाम पर वोट तो हासिल किए, लेकिन उनके सम्मान और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का काम नहीं किया। उन्होंने PDA वर्ग के लोगों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की अपील की। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में सभी लोग एकजुट होकर मतदान करेंगे। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। नेताओं ने कहा कि PDA समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास किया जा रहा है। यह लोग मौजूद रहे कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष मुनीन्द्र शुक्ला, विधानसभा अध्यक्ष राजू वर्मा, मीना संखवार, नीता सचान, विनोद प्रजापति, सोमवती संखवार, अनिल सोनकर, अर्पित पार्षद, विनोद कोरी, शिवसिंह पाल, पूर्व प्रधान सियाराम कोरी, प्रशांत बाजपेयी, गोपाल, प्रवीण पंकज, चौधरी शिवा, रोहित कुशवाहा, राजकुमार पाल, चौधरी रामवीर, मुखिया उमराव, विकास बाजपेयी, लवकुश, अरविंद कोरी, अवधेश कोरी, मोईन खान, शाहिद रजा, रामलखन प्रजापति, जीतू, अरविंद परमार, मनोज, गुलाब सिंह, विनीत परमार, आयुष सचान, जगत प्रधान और जगरूप यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link