Responsive Menu
Add more content here...

Sorting by

×




सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार दोपहर 1 बजे लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। वोट चोरी के सवाल पर कहा- डर है कि वोट चोरी के साथ-साथ हमारा प्रत्याशी चोरी न हो जाए। हम लोगों को सावधान रहना पड़ेगा। पता लगा कि प्रत्याशी ही मैनेज हो गया। इसीलिए कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर हम लोगों ने बात की। अगर इनके पास विशेष सुझाव होगा तो अगली मीटिंग में हम लोग इन बातों पर ध्यान देंगे। सपा मुखिया ने कहा- हमारी आस्था और श्रद्धा के साथ खिलवाड़ हो रहा है। डबल इंजन चल नहीं रहे, टकरा रहे हैं। डबल इंजनों में पावर स्ट्रगल चल रही है। ऐसी पावर स्ट्रगल कि उन्हें श्रद्धा और आस्था की परवाह नहीं। लोग खजाना देखकर अंधे हो गए हैं। बहरा गए हैं। चोर को चोर ही नजर आते हैं। हम लोगों के लिए कहा जा रहा है कि हम लोग किसी के संपर्क में हैं। हम तो यह मानते हैं कि प्रभु श्री राम के बारे में जो पढ़ता है, वो लक्ष्मण रेखा खींच कर रखे। उन्होंने कहा- अन्याय, अत्याचार हर सीमा लांघ गया है। पूरी सरकार वनस्पति के नशे में है। दुनिया भर के राम भक्त संज्ञान लें। सनातनी संज्ञान लें। अयोध्या के पूज्य साधु-संत संज्ञान लें। सुप्रीम कोर्ट, लोकसभा अध्यक्ष संज्ञान लें। यूपी, अयोध्या के नागरिक संज्ञान लें। पीडीए समाज संज्ञान ले कि बीजेपी के लोग किसी भी सीमा तक झूठा प्रचार कर सकते हैं। अखिलेश ने कहा- सच्चाई तो ये है कि चोरों का गिरोह जन आक्रोश का सामना नहीं कर पा रहा है। यह गिरोह डरा हुआ है। इसीलिए घर बैठे हुए हैं। ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स होता तो किसके हाथ में होती जांच। जब तक कि दिल्ली वाले कुछ सोच पाते लखनऊ वालों ने अपने हाथ में सब कुछ ले लिया। यही तो पावर स्ट्रगल है। अखिलेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें- 1. सपा के कामों पर शासन-प्रशासन जानबूझकर के अड़ंगा लगाया
उन्होंने कहा- लखनऊ में जो काम सपा सरकार ने शुरू कराए थे, वो आज भी चल रहे हैं। कुछ का अब उद्घाटन हो रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री एक एटीआई की बिल्डिंग का उद्घाटन करने गए थे। डॉ. राम मनोहर लोहिया एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का काम 9 साल पहले खत्म हो जाना चाहिए था। शासन-प्रशासन जानबूझकर के अड़ंगा लगा रहा है। उन्होंने कहा- लखनऊ मेट्रो जितनी बनी थी, आज भी उतनी ही है। कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट में पूरे प्रदेश और बाहर के लोगों को इलाज मिलता। कैंसर का फ्री और सस्ता इलाज मिलता। लेकिन, इस सरकार ने काम पूरा नहीं किया। अमूल का प्लांट, पराग का प्लांट, HCL, IIIT, डायल 100, पुलिस हेडक्वार्टर हमने बनाया। इन लोगों ने तो JPNIC को भी बर्बाद कर दिया। इतना बड़ा पार्क देश में नहीं देखने को मिलेगा, जितना जनेश्वर मिश्र पार्क था। ग्रीन कवर लखनऊ का हम लोगों ने बढ़ाया, रिवरफ्रंट बनाया, लेकिन उसे भी इस सरकार ने बर्बाद कर दिया। 2. भाजपा का पुराना इतिहास याद दिलाया
अखिलेश ने कहा- मैं एक जानकारी दे दूं कि जिस समय भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ था, गठन के समय पर इस बात की बहस हुई थी कि बीजेपी का रास्ता क्या होगा। उन्होंने तय किया था कि उनका रास्ता समाजवादी होगा, सेक्युलर होगा। उनके पास दिखाने के लिए कोई समाजवादी नेता या चेहरा नहीं था। जब उनके पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए, तो उस समय जयप्रकाश नारायण की तस्वीर लगाकर साबित करने की कोशिश की गई कि वो सोशलिस्ट मूवमेंट के रास्ते पर चलेंगे। आज इतनी नफरत कर रहे हैं मुस्लिम भाइयों से। जबकि, उनके पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावक भी मुस्लिम थे। 3. क्षेत्र नहीं बदलने देंगे, विधायक बदल देंगे
सपा प्रमुख ने कहा- जो लखनऊ में भाजपा के विधायक हैं, वो क्षेत्र बदलने की तैयारी में हैं। लेकिन, हम लोग क्षेत्र नहीं बदलने देंगे, विधायक बदल देंगे। हम समाजवादी लोग तैयार हैं। उनकी उन्हीं के क्षेत्र में जमानत जब्त करा देंगे। समाजवादी विधायक बना देंगे। 4. हमारे मुख्यमंत्री बहुत अच्छे इंजीनियर हैं
उन्होंने कहा- देश में सबसे ज्यादा इंजीनियरिंग कॉलेज कहीं बंद हुए हैं तो उत्तर प्रदेश में हुए हैं। जबकि, हमारे मुख्यमंत्री बहुत अच्छे इंजीनियर हैं। लखनऊ का 7000 करोड़ का ग्रीन कॉरिडोर किसी इंजीनियर ने डिजाइन नहीं किया। यह मुख्यमंत्री जी ने खुद डिजाइन किया है। इसलिए आपको हर जगह रुक कर ही जाना पड़ेगा। 5. भाजपा की आम पार्टी पर तंज कसा
एक पत्रकार ने पूछा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बोला है कि उत्तर प्रदेश में गुटबाजी न हो, तो ये किसकी ओर इशारा है? अखिलेश ने कहा- जहां आम खा रहे थे। आम खाने क्यों गए? अगर आम खाते हुए भी नहीं पता लगा तो वो नए हैं। अभी यूपी को समझ नहीं पाए हैं। 6. चीन से खतरा हमेशा बढ़ता चला जाएगा
अखिलेश ने कहा- समाजवादी पार्टी का हमेशा पक्ष रहा है कि चीन से खतरा हमेशा बढ़ता चला जाएगा। अगर हम आजादी से पहले और आजादी के बाद का इतिहास उठाकर के देखें। सबसे ज्यादा जमीनें हमारी छीनी गई हैं। चीन के माध्यम से और चीन ने ही जमीन छीनी है। भारत की सीमा में सबसे ज्यादा अगर उल्लंघन किया है सीमा का तो वो चीन की फौजों ने किया है। लेकिन, सरकारें चुप रहती हैं। हमेशा चुप रहती हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HIKMAT TIMES NEWS