- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Uttar Pradesh Big Breaking News Updates | 6 June 2026 | Today Live News Updates | Agra Lucknow Kanpur Varanasi Prayagraj Meerut Ayodhya
उत्तर प्रदेश4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

मिर्जापुर में एक तालाब से 26 पासपोर्ट बरामद हुए हैं। सोमवार दोपहर गांव के मछुआरे तालाब में मछली पकड़ने के लिए जाल डाल रहे थे। इसी दौरान उनके जाल में एक बोरी फंस गई। बोरी को बाहर निकालने पर पता चला कि उसमें गिट्टी भरकर कई पासपोर्ट डुबोए गए थे। मछुआरों ने बोरी खोली तो उसमें दो दर्जन से अधिक पासपोर्ट मिले।
बरामद पासपोर्ट मिर्जापुर, वाराणसी, भदोही और अंबेडकरनगर सहित कई जिलों के लोगों के बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी सदानंद सिंह ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। मामला सोमवार दोपहर का कछवा थाना क्षेत्र के तुलापुर गांव का है। पढ़ें पूरी खबर…
शादी का झांसा देकर देह व्यापार कराने वाले गैंग के 7 लोग गिरफ्तार, अंबेडकरनगर में एक युवती को छुड़ाया; गिरोह के लोग ही बनते थे दूल्हा और बाराती

अंबेडकरनगर में फर्जी शादी करके युवतियों को देह व्यापार में धकेलने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक युवती को गैंग के चंगुल से भी छुड़ाया। गिरोह के 7 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह आर्थिक रूप से कमजोर, बेसहारा और असहाय परिवारों की युवतियों को निशाना बनाता था। उन्हें संपन्न परिवार में शादी कराने का लालच देता था। फर्जी दस्तावेज तैयार कर नकली शादी कराता था। गिरोह के सदस्य ही दूल्हा, बाराती और रिश्तेदार बनते थे। फर्जी शादी के बाद युवतियों को ससुराल ले जाने के बहाने दूसरे प्रदेशों में ले जाकर बेंच दिया जाता था। एक युवती के लिए करीब 2 लाख रुपए वसूले जाते थे। पढ़ें पूरी खबर… ताजमहल में तेजो महालय मंदिर, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा

आगरा स्थित ताजमहल परिसर को भगवान श्री अग्रेश्वर महादेव नागनाथेश्वर का विराजमान तेजो महालय मंदिर बताने वाले मुकदमे में सर्वे कमिश्नर नियुक्त करने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई। जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच ने सुनवाई के दौरान राज्य सरकार समेत अन्य पक्षों से जवाब मांगा है।
यह याचिका आगरा की जिला अदालत के उन आदेशों को चुनौती देते हुए दाखिल की गई है, जिनमें सिविल जज (सीनियर डिवीजन) और अपर जिला जज ने विवादित परिसर के सर्वेक्षण के लिए एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त करने की मांग खारिज कर दी थी। पूरी खबर पढ़ें
झांसी में कानपुर हाइवे पर टैंकर से गैस लीक: पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट किया, 2Km तक लंबा जाम लगा

झांसी में कानपुर हाइवे पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे टैंकर से गैस का रिसाव हो गया। LPG गैस लीक होने की अफवाह से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर तुरंत फायरबिग्रेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। पानी डालकर टैंकर से रिसाव को रोका गया।
तब पता चला कि टैंकर से नाइट्रोजन गैस का रिसाव हुआ है। इस दौरान पुलिस ने हाइवे की एक लाइन को बंद कर दिया। पूरा ट्रैफिक को दूसरी लाइन पर डायवर्ट कर दिया। इससे लगभग 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया और सैकड़ों वाहन जाम में फस गए।
रिसाव बंद होने पर टैंकर को आगे के लिए रवाना किया गया। तब दूसरी लाइन खोली गई। लगभग एक घंटे तक अफरा तफरी का माहौल रहा। पूरा मामला बड़ागांव थाना क्षेत्र के गोरामछिया गांव के पास का है। पढ़िए पूरी खबर…
मुजफ्फरनगर में दो हत्यारों को फांसी की सजा, जज बोले- निर्दोष को मारा

मुजफ्फरनगर में 16 साल पुराने राजवीर सिंह हत्याकांड में फास्ट ट्रैक कोर्ट-3 ने दो मुख्य आरोपियों को दोषी करार देकर फांसी की सजा सुनाई। जिला न्यायाधीश रवि दिवाकर की कोर्ट ने सोमवार को सहदेव उर्फ पप्पू और प्रमोद को सजा सुनाई और दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। वारदात तितावी थाना क्षेत्र के माड़ी गांव में 2010 के प्रधानी चुनाव के दौरान हुई थी।
साल 2010 में माड़ी गांव में ग्राम प्रधान पद के चुनाव को लेकर राजवीर सिंह की हत्या की गई थी। राजवीर सिंह एक पक्ष के उम्मीदवार के समर्थक थे। चुनावी प्रतिद्वंद्विता के चलते विरोधी पक्ष ने उन्हें रास्ते में घेरकर अंधाधुंध फायरिंग की। जिससे राजवीर की मौके पर मौत हो गई थी। पूरी खबर पढ़ें
झांसी में कार में पेट्रोल भरवाकर भागे युवक, पीछे दौड़ते रहे कर्मचारी

झांसी में शनिवार रात 9:03 बजे एक पेट्रोल पंप पर कार सवार तीन युवकों ने 1,950 रुपए का पेट्रोल भरवाया। इसके बाद वे बिना पैसे दिए फरार हो गए। पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पेट्रोल भरवाने के बाद युवकों ने टैंक का ढक्कन बंद कराने के बहाने कर्मचारी को उलझाए रखा।
इसी दौरान अचानक कार दौड़ा दी। पंपकर्मियों ने शोर मचाते हुए उनका पीछा किया, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज रविवार रात कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। पढ़ें पूरी खबर…
गोरखपुर में वाटर पार्क में घूमने गए परिवार को कर्मचारियों ने पीटा, युवती के कपड़े फाड़े

गोरखपुर के चौरी चौरा स्थित रेनबो वाटर पार्क में घूमने गए एक परिवार के साथ कर्मचारियों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। कार हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद परिवार ने 10-15 कर्मचारियों पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित युवती का आरोप है कि वीडियो बनाने पर कर्मचारियों ने उसे जमीन पर पटक दिया, कपड़े फाड़ दिए और मोबाइल भी तोड़ दिया। घटना में परिवार के छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस तहरीर और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर….
गोरखपुर में पैसों के लिए मासूम को मार डाला, नवविवाहिता बोली- प्यार करने की मुझे सजा मिली

गोरखपुर के सहजनवा में 6 साले के बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी कल्पेश राय और उसकी पत्नी नीलम राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने फिरौती के लिए अपहरण की साजिश रची थी, जो नाकाम होने पर मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी गई।
पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है, जबकि सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ ने आरोपी की साजिश का खुलासा किया। जेल भेजे जाने के दौरान नीलम ने कहा, “मुझे प्यार करने की सजा मिल रही है”, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। पढे़ं पूरी खबर….

