Sorting by

×


प्रमोद यादव | प्रयागराज2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला शाखा) मुख्य परीक्षा-2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। हिंदी, शारीरिक शिक्षा और सामाजिक विज्ञान विषयों की परीक्षा 11 जुलाई को होगी। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्रयागराज और लखनऊ के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

आयोग के अनुसार, हिंदी और शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा लखनऊ में होगी, जबकि सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा प्रयागराज में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से ओटीआर (OTR) नंबर के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

OTR नंबर से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

आयोग के अनुसचिव शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर अपने ओटीआर नंबर के जरिए प्रवेश पत्र और परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश डाउनलोड कर सकते हैं।

दो फोटो और आईडी प्रूफ साथ लाना होगा

आयोग ने परीक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल पहचान पत्र (आईडी प्रूफ) और उसकी एक फोटोकॉपी साथ लानी होगी। परीक्षा कक्ष में प्रवेश के बाद आईडी की फोटोकॉपी अन्वेक्षक को जमा करनी होगी।

परीक्षा से 45 मिनट पहले बंद हो जाएगा प्रवेश द्वार

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 45 मिनट पहले केंद्र का प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

नकल पर एक करोड़ तक जुर्माना, आजीवन कारावास का प्रावधान

आयोग ने अभ्यर्थियों को ‘उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024’ का पालन करने की चेतावनी दी है। परीक्षा में नकल, प्रश्नपत्र लीक करने या अन्य अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर एक करोड़ रुपये तक जुर्माना और आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *