Sorting by

×


विजय पाठक | अयोध्या5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (UPCATET-2026) के तहत ऑनलाइन काउंसलिंग में सीट आवंटित अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं रिपोर्टिंग का विस्तृत कार्यक्रम विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी कर दिया है। प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के लिए विभिन्न समितियों का भी गठन किया गया है, जो पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगी।

कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने 7 जुलाई 2026 मंगलवार को बताया कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य सभी चयनित अभ्यर्थियों को सुगम एवं निष्पक्ष प्रवेश प्रक्रिया उपलब्ध कराना है। इसके लिए प्रवेश, दस्तावेज सत्यापन, फोटो मिलान तथा अन्य औपचारिकताओं के लिए अलग-अलग समितियां बनाई गई हैं। ये समितियां निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी चरणों की निगरानी करेंगी ताकि किसी प्रकार की असुविधा या अनियमितता की संभावना न रहे।

UPCATET-2026 के तहत ऑनलाइन काउंसलिंग में सीट आवंटित अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं रिपोर्टिंग का विस्तृत कार्यक्रम विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी कर दिया है।

UPCATET-2026 के तहत ऑनलाइन काउंसलिंग में सीट आवंटित अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं रिपोर्टिंग का विस्तृत कार्यक्रम विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी कर दिया है।

उप कुलसचिव डॉ. रागिनी मिश्रा ने बताया कि बीवीएससी एंड एएच (पशु चिकित्सा एवं पशुपालन) पाठ्यक्रम के लिए रिपोर्टिंग आज मंगलवार से शुरू हो चुकी है। इस पाठ्यक्रम के लिए अभ्यर्थी 8 जुलाई को भी रिपोर्टिंग कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त दूसरे चरण की रिपोर्टिंग 15 और 16 जुलाई को निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए रिपोर्टिंग की तिथियां 27 से 29 जुलाई, 8 से 10 अगस्त तथा 20 से 22 अगस्त निर्धारित की गई हैं। वहीं, मास्टर्स पाठ्यक्रमों के लिए 20-21 अगस्त एवं 24-25 अगस्त को रिपोर्टिंग होगी। पीएचडी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 24 और 25 अगस्त को रिपोर्ट करना होगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक मूल अभिलेखों, प्रमाणपत्रों तथा अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर प्रवेश संबंधी सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी करने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि तय कार्यक्रम के अनुसार रिपोर्टिंग करने से प्रवेश प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न होगी और अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *