यूपी में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। बीते 24 घंटे में 48 शहरों में बारिश रिकॉर्ड हुई। प्रयागराज में सुबह 11 बजे करीब तूफानी हवा के साथ बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी भर गया। सोमवार शाम अयोध्या-प्रयागराज में तेज बारिश हुई।
.
वाराणसी में बरसात से गलियों में पानी भर गया। तेज हवाओं के चलते गंगा के किनारे लगी जेटी बह गई। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-8 पर पंखों से बारिश का पानी तेजी से गिरता दिखाई दिया।
उधर, शाम करीब 5 बजे सहारनपुर के मां शाकंभरी देवी मंदिर से गुजरने वाली शाकंभरी खोल (नदी) में अचानक पानी आने से अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भक्तों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
लखनऊ-कानपुर समेत ज्यादातर शहरों में कभी तेज धूप तो कभी बादल छाए रहे। लखीमपुर खीरी के प्राइमरी स्कूल में गर्मी-उमस से 2 छात्र बेहोश हो गए।
मौसम विभाग ने आज 57 शहरों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। कल, मंगलवार से मानसून और तेज होगा। इससे पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे की बात करें तो गाजियाबाद, बलिया समेत 18 शहरों में बारिश हुई। लखनऊ-बाराबंकी में 45 मिनट तक आंधी के साथ बारिश हुई। कई जगह पेड़ और पोल उखड़ गए। हापुड़ में बारिश से हाईवे पर पानी भर गया था।
मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बना मौसमी सिस्टम सोमवार शाम उत्तरी ओडिशा तट पार कर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा। इसके मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ के साथ मिलने की वजह से यूपी में कहीं-कहीं अचानक तेज बारिश हो सकती है। ओले भी गिर सकते हैं।
आंधी-बारिश की 4 तस्वीरें-

वाराणसी में तेज हवा और बारिश के चलते गंगा नदी किनारे लगी जेटी बह गई।

प्रयागराज में तूफानी बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी भर गया।

बरेली में देर रात हुई बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया। पानी में फंसकर लोगों की बाइक बंद हो गई।

बरेली में जलभराव में फंसकर कई ई-रिक्शा पलट गए।
इस सीजन अब तक सामान्य से 46% कम बारिश

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-
उत्तरी ओडिशा तट के पास बने मौसम सिस्टम का असर यूपी पर पड़ा है। इस वजह से प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। कुछ जिलों में स्थानीय सिस्टम की वजह से हल्की बारिश हो रही है। पूर्वी और मध्य यूपी में उमस और गर्मी बढ़ गई है। 24 घंटे में मानसून फिर से जोर पकड़ेगा। प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू होगा।


यूपी के मानसून के पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…