Sorting by

×


35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने गंभीर अनियमितताओं के आरोप में सिप्ला फार्मा एंड लाइफ साइंसेज की पुणे स्थित C&F यूनिट का दवा बिक्री लाइसेंस रद्द कर दिया है। यह आदेश 27 अगस्त से लागू हुआ। FDA के मुताबिक, वाडकी स्थित गोदाम के निरीक्षण में दवाएं फर्श पर रखी मिलीं और एक्सपायर्ड दवाओं को संभालने की प्रक्रिया में भी कमियां मिलीं।

जांच के दौरान रिएक्टिन प्लस टैबलेट्स की पैकेजिंग पर बिना अनुमति इसे ‘दर्द और बुखार की दवा’ बताए जाने का दावा मिला। FDA ने करीब 11.19 लाख रुपए का स्टॉक जब्त किया और कंपनी को बाजार से दवा वापस लेने का निर्देश दिया। बाद की जांच में स्टॉक रिकॉर्ड में गड़बड़ी और दवा वापस लेने के निर्देशों का पूरी तरह पालन नहीं करने की बात भी सामने आई।

FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे ने कहा कि दवाओं की सुरक्षा और लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में विभाग कोई ढिलाई नहीं बरतेगा। नियम तोड़ने वाली कंपनियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिप्ला ने FDA के आदेश को चुनौती दी है। कंपनी ने कहा कि मामला अदालत में विचाराधीन है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

UGC-NET का रिजल्ट जारी, 4 हजार से ज्यादा उम्मीदवार JRF के लिए क्वालिफाई

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 84 विषयों के UGC-NET के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल 6.07 लाख उम्मीदवारों में से 97 हजार से ज्यादा ने PhD में एडमिशन के लिए क्वालिफाई किया, जबकि 4 हजार से ज्यादा उम्मीदवार JRF के लिए चुने गए।

NTA ने जून में हुई परीक्षा के दौरान अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र के प्रश्नपत्रों में तथ्यात्मक, टाइपिंग, अनुवाद और भाषा से जुड़ी गलतियां मिलने के बाद इन तीन विषयों की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला किया था।

इनकी री-एग्जाम 9 और 10 सितंबर को होगी और इसके लिए उम्मीदवारों से कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी। UGC-NET के जरिए भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए उम्मीदवारों की पात्रता तय की जाती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *