Sorting by

×


.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा की बात कही। ज्ञानवापी मस्जिद, श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह और शाही जामा मस्जिद विवाद पर हिंदू-मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट की मध्यस्ता से इनकार किया। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि टीम इंडिया में सूर्यकुमार यादव की वापसी हो सकती है।

⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

1. सोनम रघुवंशी की जमानत के खिलाफ मेघालय सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई।

2. भारत Vs इंग्लैंड के बीच तीन एकदिवसीय सीरीज की शुरुआत। पहला वनडे बर्मिंघम में।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. ट्रम्प बोले- होर्मुज में सुरक्षा देंगे, लेकिन पैसे लगेंगे, ईरान बोला- किसी का दखल मंजूर नहीं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट खुला रहेगा और इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी अमेरिका संभालेगा। इसका खर्च उठाने के लिए स्ट्रेट से गुजरने वाले हर कार्गो पर 20% टैक्स लिया जाएगा। ईरान के जहाजों और उसके ग्राहकों पर रोक जारी रहेगी, लेकिन बाकी सभी देशों के जहाज बिना किसी रुकावट के होर्मुज से गुजर सकेंगे।

ट्रम्प के ऐलान पर ईरान ने विरोध जताते हुए कहा- होर्मुज स्ट्रेट में किसी भी अमेरिकी दखल को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस समुद्री मार्ग की सुरक्षा और प्रबंधन ईरान का अधिकार है और वह इसकी रक्षा के लिए हर कदम उठाएगा।

पूरी खबर पढ़ें…

2. काशी, मथुरा और संभल विवाद में हिंदू-मुस्लिम पक्ष ने SC का प्रस्ताव ठुकराया, कहा- केस लड़कर फैसला चाहते हैं

उत्तर प्रदेश के तीन मंदिर-मस्जिद विवादों को लेकर हिंदू और मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट की मध्यस्थता का प्रस्ताव ठुकराया। जो वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद, मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह और संभल की शाही जामा मस्जिद से जुड़े हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने इन मामलों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए 21 से 23 अगस्त तक चलने वाली ‘समाधान समारोह 2026’ पहल के तहत लेटर भेजकर मध्यस्थता का प्रस्ताव दिया था। दोनों पक्षों से सहमति मांगी थी। किसी भी पक्ष ने इसके लिए सहमति नहीं दी।

पूरी खबर पढ़ें…

3. राममंदिर ट्रस्ट ने पहली बार CEO की भर्ती निकाली, सुप्रीम कोर्ट ने SIT से रिपोर्ट मांगी

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट ने पहली बार सीईओ की भर्ती निकाली है। आवेदक का हिंदू होना जरूरी है। उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन रखी गई है। आवेदन की आखिरी तारीख 18 जुलाई की शाम 4 बजे तक है।

वहीं, चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा कि रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं।

पूरी खबर पढ़ें…

4. गडकरी बोले- मेरी जेब में 15 लाख करोड़, राजनाथ-योगी के साथ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को लखनऊ में कहा- हमारे हाईवे अमेरिका से भी अच्छे बनेंगे। मेरे विभाग में पैसे की कमी नहीं है। आप मांगते हुए थक जाएंगे, मैं देते हुए नहीं थकूंगा। 15 लाख करोड़ मेरी जेब में रखे हैं। तीन लाख 25 हजार करोड़ बजट है। मैं मुश्किल से साढ़े चार लाख करोड़ खर्च कर पा रहा।

गडकरी ने शाम करीब 4 बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ उन्नाव में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। सीएम योगी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी साथ रहे।

दावा- 40 मिनट में लखनऊ से कानपुर पहुंचेंगे: एक्सप्रेस-वे से लखनऊ-कानपुर का सफर सिर्फ 40 मिनट में पूरा होगा। अभी सफर में ढाई से तीन घंटे लगते हैं। 4700 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार एक्सप्रेस-वे आज मंगलवार सुबह 8 बजे से आम लोगों के लिए खुलने जा रहा।

पूरी खबर पढ़ें…

5. अखिलेश के वकील से BJP सांसद ने माफी मांगी, कहा था- ‘टिन्नू टीपू से बात करता था’

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी टिन्नू यादव को लेकर अखिलेश यादव और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बीच विवाद में सोमवार को नया मोड़ आ गया। भाजपा सांसद ने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया पाल के लीगल नोटिस का जवाब दिया है।

निशिकांत ने 4 पेज का जवाब भेजा: 9 जुलाई, 2026 को अपने वकील के जरिए भेजे गए चार पेज के जवाब में निशिकांत दुबे ने सभी आरोपों को निराधार बताया। साथ ही कहा कि अगर उनके किसी बयान से अनजाने में किसी की भावनाएं आहत हुई हों तो उन्हें इसका खेद है। वह इसके लिए माफी मांगते हैं।

सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने सोमवार शाम 5:48 बजे X पर लिखा- निशिकांत माफी तो तभी मिलेगी, जब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी माफी मांगोगे। इसके बाद तमाम लोग X पर पोस्ट करने लगे कि निशिकांत दुबे ने अखिलेश यादव से माफी मांग ली है। निशिकांत ने इस पर भी जवाब दिया।

पूरी खबर पढ़ें…

6. सूर्या की टीम में वापसी के रास्ते बंद नहीं, रिपोर्ट- घरेलू क्रिकेट में रन बनाने होंगे

सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया में वापसी हो सकती है। न्यूज एजेंसी ANI को BCCI के एक सूत्र ने बताया कि सूर्या के लिए दरवाजे अब भी खुले हैं। हालांकि, वह अभी टीम की योजना का हिस्सा नहीं हैं। अगर वह घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाते हैं, तो वापसी संभव है।

टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्या को खराब फॉर्म की वजह से आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर कर दिया गया था। उनसे कप्तानी भी छिन ली गई। उनकी जगह BCCI ने श्रेयस अय्यर को नया टी-20 कप्तान बनाया है।

पूरी खबर पढ़ें…

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

1. इंटरनेशनल: बैंकॉक के बार में आग, 27 मौतें: पार्टी कर रहे 60 से ज्यादा लोग घायल; जान बचाने के लिए लोग टॉयलेट में छिपे (पूरी खबर पढ़ें)

2. नेशनल: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO के दुरुपयोग पर चिंता जताई: कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी? यह नई चीजें आजमाने की उम्र (पूरी खबर पढ़ें)

3. पंजाब: PM के दौरे से पहले स्कूल उड़ाने की धमकी:ईमेल में लिखा- रेलवे स्टेशन, रैली में बम धमाके होंगे; दिलजीत दोसांझ को भाई बताया (पूरी खबर पढ़ें)

4. नेशनल: सरकार तय करेगी हवाई किराया, रेगुलेट करने के नियम तैयार:सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से 2 हफ्ते में रिपोर्ट मांगी; त्योहारों पर मनमाना किराया लेती हैं एयरलाइंस (पूरी खबर पढ़ें)

5. नेशनल: पब्लिक प्लेस पर पोर्न देखने पर रोक की मांग खारिज:सुप्रीम कोर्ट बोला- सरकार के पास जाएं, यह कानून बनाने वालों का मामला है (पूरी खबर पढ़ें)

6. स्पोर्ट्स: भारत ने लॉर्ड्स का पहला महिला टेस्ट जीता: इंग्लैंड को 270 रन से हराया; यस्तिका का शतक, मंधाना ने दोनों पारियों में फिफ्टी लगाई (पूरी खबर पढ़ें)

7. नेशनल: 2020 दिल्ली दंगा-पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी: IB अफसर अंकित शर्मा की हत्या का मामला; 6 आरोपी बरी (पूरी खबर पढ़ें)

8. मौसम: मानसून 7 दिन में फिर रफ्तार पकड़ेगा: अभी राजस्थान-गुजरात समेत कई राज्यों में कमजोर; यूपी-बिहार समेत 18 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट (पूरी खबर पढ़ें)

9. नेशनल: नगालैंड में IED ब्लास्ट, असम राइफल्स का जवान शहीद:चार घायल, सुरक्षाकर्मी रुटीन मूवमेंट के तहत गुजर रहे थे, तभी गाड़ी उड़ाई (पूरी खबर पढ़ें)

10. नेशनल: सुप्रीम कोर्ट बोला- नागरिकता का फैसला निष्पक्ष प्रक्रिया से हो: असम में विदेशी घोषित 27 लोगों को राहत; हाईकोर्ट का फैसला रद्द, दोबारा सुनवाई होगी (पूरी खबर पढ़ें)

11. स्पोर्ट्स: सिनर ने लगातार दूसरी बार विंबलडन जीता: ज्वेरेव को चार सेट में हराया; युवराज सिंह, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी मैच देखने पहुंचे (पूरी खबर पढ़ें)

12. गुजरात: राज्य में फैला चांदीपुरा वायरस: एक महीने में 12 बच्चों की मौत, 3 की रिपोर्ट पॉजिटिव; मक्खी से फैलती है बीमारी, वैक्सीन भी नहीं बनी (पूरी खबर पढ़ें)

13. नेशनल: गो हत्या बैन के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक: कहा- इसमें सुधार की जरूरत, मद्रास हाईकोर्ट ने कहा था- ये इस्लाम में जरूरी प्रथा नहीं (पूरी खबर पढ़ें)

14. पश्चिम बंगाल: कलकत्ता हाईकोर्ट बोला-TTE सब्जी की तरह खाली बर्थ बेचते हैं: इसी वजह से ट्रेनों में लूट की घटनाएं होती हैं, रेलवे एक्शन ले (पूरी खबर पढ़ें)

15. एंटरटेंमेंट: जुरासिक पार्क एक्टर सैम नील का निधन:78 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, ब्लड कैंसर को दे चुके थे मात, मौत का कारण साफ नहीं (पूरी खबर पढ़ें)

16. स्पोर्ट्स: राहुल द्रविड़ बन सकते हैं इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोच: एंडी फ्लावर, फ्लिंटॉफ और लैंगर के नाम पर भी चर्चा; मैकुलम को हटाया (पूरी खबर पढ़ें)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

10 महीने के बच्चे ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

कर्नाटक के 10 महीने के रियांस पत्तनशेट्टी ने 36 सेकंड में 21 सीढ़ियां चढ़कर नोबल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह बनाई। माता-पिता ने उसका वीडियो भेजा, जांच के बाद रिकॉर्ड को मान्यता मिली। पूरी खबर पढ़ें…

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

1. आज का एक्सप्लेनर: ट्रम्प के करीबी लिंडसे ग्राहम की यूक्रेन से लौटते ही मौत, क्या रूस ने जहर दिया; भारत पर 500% टैरिफ के लिए उकसाते थे

2. मंडे मेगा स्टोरी: क्या यूक्रेन से हारने वाला है रूस: क्रीमिया फिसल रहा, तेल के लिए लंबी कतारें, पुतिन बोले- मुश्किल दौर; यूक्रेन ने कैसे बाजी पलटी

3. जरूरत की खबर: पैदल चलने में थक जाते हैं: स्टैमिना कम है, ये गलतियां जिम्मेदार, डॉक्टर से समझें कौन सी गलत आदतें सुधारें, क्या खाएं

4. ग्राउंड रिपोर्ट: राम मंदिर चढ़ावा चोरी- आरोपी का परिवार टूटे-फूटे घर में छिपा:पक्के मकान में ताला लगाया; भाई चिल्लाया- अकेला छोड़ दीजिए, जवाब देते-देते थक गए

5. फिजिकल हेल्थ: मानसून में बढ़ता निमोनिया का रिस्क: डॉक्टर से जानें इसका कारण और शुरुआती लक्षण, बचाव के लिए जरूरी 11 सावधानियां

6. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: 1 साल में 1300% रिटर्न, ऑफिस की जगह फोटोकॉपी शॉप:पेनी स्टॉक्स वाली 6 कंपनियों की पड़ताल; काम बंद, प्लांट की जमीन पर जंगल

🌍 करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कन्या राशि वाले बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर काम कर सकते हैं। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *