- Hindi News
- National
- Telangana Nurse Kills Husband With Toilet Cleaner | Nizamabad Murder Case
निजामाबाद7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

तेलंगाना के निजामाबाद में एक नर्स ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, महिला ने पहले पति को छत से धक्का देकर मारने की कोशिश की। जब वह बच गया तो अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी IV (इंट्रावेनस) ड्रिप में टॉयलेट क्लीनर इंजेक्ट कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला संध्या, उसके प्रेमी अनिल और उसके दोस्त वेंकट साई को गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसियों का दावा है कि यह हत्या पहले से रची गई साजिश का हिस्सा थी, जिसकी वजह संध्या का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था।

पहले छत से धक्का दिया, लेकिन प्रशांत बच गया था
पुलिस के मुताबिक, पति प्रशांत हाल ही में खाड़ी देश (गल्फ) से लौटे थे। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने पहले उन्हें नशे में धुत किया, फिर मारपीट कर घर की छत से नीचे धक्का दे दिया। हालांकि गंभीर चोटों के बावजूद प्रशांत की जान बच गई। आरोपियों ने उन्हें यह कहकर अस्पताल पहुंचाया कि वह नशे की हालत में खुद गिर गए थे।
अस्पताल में मेडिकल ज्ञान का किया इस्तेमाल
जांच में सामने आया कि संध्या एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में काम कर चुकी है। पुलिस का आरोप है कि उसने अपने मेडिकल ज्ञान का इस्तेमाल करते हुए इलाज के दौरान पति की IV लाइन में टॉयलेट क्लीनर इंजेक्ट कर दिया। आशंका है कि इसी जहरीले पदार्थ के कारण प्रशांत की मौत हुई।
मां को हुआ शक, शिकायत के बाद खुला मामला
प्रशांत की मौत के बाद उनकी मां को घटना पर संदेह हुआ। उन्होंने 1 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों से पूछताछ की, जिसमें कथित साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में वेंकट साई ने भी पहली हत्या की कोशिश में अपनी भूमिका स्वीकार की है।
तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में
पुलिस ने संध्या, अनिल और वेंकट साई को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की फॉरेंसिक जांच जारी है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है।
———————–
ये खबर भी पढ़ें…
पति की हत्या करके बाथरूम में दफनाया, फर्श बनवाया: उसी पर नहाती रही, 45 दिन बाद खुलासा; बोली- पीटता था, इसलिए मार डाला

आगरा में महिला ने पति की हत्या कर शव को घर के बाथरूम में दफना दिया। ऊपर से फर्श बनवा दिया और उसी बाथरूम में रोज नहाती रही। 45 दिनों तक पुलिस और घरवालों को गुमराह किया। जांच के दौरान महिला पुलिस के साथ CCTV फुटेज देखती रही और रोने का नाटक करती रही। पढ़ें पूरी खबर…
