Sorting by

×


SGPGI लखनऊ में इन्वेस्टर कनेक्ट में OCP 7.0 लॉन्च हुआ।

स्वास्थ्य क्षेत्र में नए और सस्ते उपकरण बनाने वाले युवाओं और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) ने इन्वेस्टर कनेक्ट 2026 का आयोजन किया।

.

SGPGI कैंपस स्थित मेडटेक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हुए कार्यक्रम में ओपन चैलेंज प्रोग्राम (ओसीपी) 7.0 भी लॉन्च किया गया। स्टार्टअप इंडिया सीड फंड स्कीम के तहत 10 कंपनियों को 39 लाख रुपये के चेक दिए गए। इन कंपनियों को आगे 1.20 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद मिलनी है।

वहीं, स्टार्टअप पिचिंग सेशन में आठ कंपनियों ने अपने मेडिकल उपकरण और तकनीकी प्रोजेक्ट निवेशकों के सामने प्रस्तुत किए। निवेशकों ने इन उत्पादों और उनके व्यावसायिक इस्तेमाल की संभावनाओं को समझा।

मंच पर निदेशक डॉ. आरके धीमन ने अवॉर्ड दिया।

मंच पर निदेशक डॉ. आरके धीमन ने अवॉर्ड दिया।

नई टेक्नोलॉजी के मेडिकल इक्विपमेंट कर रहे तैयार

SGPGI निदेशक डॉ.आरके धीमान ने कहा कि डॉक्टरों और तकनीक के विशेषज्ञों को मिलकर काम करने से स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार किया जा सकता है। उन्होंने मेडटेक क्षेत्र में नए प्रयोगों और नवाचार को बढ़ावा देने की जरूरत बताई। इस योजना के जरिए ऐसे युवा और स्टार्टअप आवेदन कर सकेंगे। जो अस्पतालों और मरीजों के लिए उपयोगी, किफायती और नई तकनीक वाले मेडिकल उपकरण तैयार कर रहे हैं।

STPI प्रभारी लखनऊ के डॉ. प्रवीण कुमार द्विवेदी, STPI नोएडा की निदेशक वंदना श्रीवास्तव, यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन के एमडी हिमांशु कौशिक और बायो आरएक्स के डॉ. विशाल गांधी मौजूद रहे। मेडटेक सीओई से वर्तमान में 70 स्टार्टअप जुड़े हैं। इनमें 36 उत्पाद और 57 प्रोटोटाइप पर काम चल रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *