Sorting by

×


  • Hindi News
  • National
  • Rainfall Flood LIVE Photos Update; Rajasthan Bihar Uttarakhand UP MP Weather Alert | Ganga Kosi Water Level

24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश भर में मानसून का असर अब कम होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में आज से मानसून की वापसी शुरू होने के आसार हैं। इसके बाद यह पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और मध्य प्रदेश से धीरे-धीरे पीछे हटेगा। फिर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों से मानसून कमजोर होते हुए पूरे देश से विदा होगा।

यूपी में 22 सितंबर से बारिश की गतिविधियां रुकने की संभावना है। हालांकि, कुछ हिस्सों में अब भी बाढ़ जैसे हालात हैं। राज्य के गोंडा में घाघरा नदी के जलस्तर में कमी आने से कुछ राहत मिली है, लेकिन 15 गांवों में करीब 10 हजार लोग अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। कई घरों और आसपास के इलाकों में पानी भरा हुआ है।

इधर, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में शुक्रवार को लंबे सूखे के बाद बारिश हुई। इस दौरान बिजली गिरने की दो घटनाओं में एक दंपती समेत 5 लोगों की मौत हो गई। हादसों में चार लोग घायल भी हुए हैं।

सैटेलाइट मैप में देखें बादलाें की स्थिति…

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

केरलम के कोच्चि में तेज गर्मी पड़ रही है। लोग छातों का इस्तेमाल धूप से बचने के लिए कर रहे हैं।

केरलम के कोच्चि में तेज गर्मी पड़ रही है। लोग छातों का इस्तेमाल धूप से बचने के लिए कर रहे हैं।

गुजरात के अहमदाबाद में भारी बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया। 2 फीट पानी के बीच से गाड़ियां निकलती दिखीं।

गुजरात के अहमदाबाद में भारी बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया। 2 फीट पानी के बीच से गाड़ियां निकलती दिखीं।

राजस्थान के जयपुर में आमेर के किले में बारिश का नजारा। महावत किले से हाथी को बाहर लेकर जाता दिखा।

राजस्थान के जयपुर में आमेर के किले में बारिश का नजारा। महावत किले से हाथी को बाहर लेकर जाता दिखा।

आज के लिए बारिश का अलर्ट…

देशभर में मौसम-बारिश से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

लाइव अपडेट्स

37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

MP: राज्य में अब तक 33.2 इंच बारिश, कोटे का 89% पूरा; मानसून के 11 दिन बचे

मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ स्थित काका गाडगिल डैम के तीन गेट खोले गए हैं।

मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ स्थित काका गाडगिल डैम के तीन गेट खोले गए हैं।

मध्य प्रदेश में अब तक औसतन 33.2 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य कोटे का 89.3% है। मानसूनी सीजन में 11 दिन बाकी हैं और आखिरी सप्ताह में कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इससे प्रदेश की कुल बारिश का कोटा पूरा हो सकता है। हालांकि, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग के कई जिलों में बारिश सामान्य से कम है। पूरी खबर पढ़ें…

39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: 22 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, तापमान 6 डिग्री तक गिरा

राजस्थान में आज भी 22 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शुक्रवार को डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में 8 इंच तक बारिश हुई, जबकि बीकानेर के कोलायत में 3 इंच पानी बरसा। दो दिन से जारी बारिश के कारण दिन के तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। पूरी खबर पढ़ें…

42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: मानसून की विदाई शुरू; इस सीजन 22% कम बारिश

हिसार में शनिवार सुबह हल्की धुंध छाई रही।

हिसार में शनिवार सुबह हल्की धुंध छाई रही।

हरियाणा में मानसून की वापसी शुरू हो गई है। IMD के मुताबिक, 20 सितंबर से मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। इस सीजन में प्रदेश में अब तक 317 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 22% कम है। राजस्थान से सटे हिसार समेत कुछ इलाकों में हल्की धुंध दिखी, जबकि फरीदाबाद और नूंह में अधिकतम तापमान 35.2°C दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार: 13 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, किशनगंज में 134 मिमी बरसात

बिहार में मानसून कमजोर पड़ने लगा है, जिससे ज्यादातर जिलों में बारिश नहीं हो रही। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 13 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका है। पिछले 24 घंटे में किशनगंज में सबसे ज्यादा 134 मिमी, मधुबनी में 46 मिमी, अररिया में 30 मिमी, रोहतास में 28 मिमी और पूर्णिया में 12 मिमी बारिश दर्ज हुई। पूरी खबर पढ़ें…

01:34 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

अगले 2 दिन के मौसम का हाल…

  • 20 सितंबर: मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, गंगा के मैदान वाला बंगाल, असम, मेघालय, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरलम, कर्नाटक में बारिश का यलो अलर्ट है।
  • 21 सितंबर: मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण-गोवा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक में बारिश का यलो अलर्ट है।

01:33 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

देश के प्रमुख शहरों में आज के तापमान का अनुमान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *