- Hindi News
- National
- Rahul Gandhi Delhi Bela Estate Slum Visit | Voter List Controversy Video
कुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

राहुल गांधी ने यह वीडियो अपने x हैंडल पर शेयर किया है।
राहुल गांधी चुनाव आयोग, चुनाव आयुक्त और SIR को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं। सोमवार को वे दिल्ली में यमुना किनारे बनी बेला एस्टेट की झुग्गी बस्ती में पहुंचे।
राहुल ने X पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बताया कि यहां 728 लोग रहते हैं। SIR के बाद वोटर लिस्ट में सिर्फ एक नाम बचा, बाकी 727 नाम काट दिए गए।
राहुल ने इन लोगों के बीच बैठकर ही SDM को फोन लगाया। उन्होंने पूछा कि मकान होने या न होने का वोट के अधिकार से कोई कनेक्शन नहीं है।
राहुल ने दावा किया कि खुद CEC ज्ञानेश कुमार कह चुके हैं कि “हाउस नंबर 0” बेघरों के लिए है। फिर भी 727 लोगों का नाम क्यों काट दिया गया।

दिल्ली SIR के बाद 33 लाख से ज्यादा नाम कटे
97 लाख से ज़्यादा वोटरों वाली ड्राफ़्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया चल रही थी, इसी दौरान यह समय-सीमा बढ़ाई गई। 33 लाख से ज़्यादा वोटरों को उनके एन्यूमरेशन फ़ॉर्म में गड़बड़ियों के कारण नोटिस भेजे गए हैं; इनमें से कई मामलों में डेटा का मिलान 2002 में हुए पिछले SIR के दौरान तैयार वोटर लिस्ट से नहीं हो पाया।
