Sorting by

×


सदा शिव यादव | ऐधा, प्रतापगढ़38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मृतक छात्र। - Dainik Bhaskar

मृतक छात्र।

प्रतापगढ़ के हीरागंज बाजार में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर छात्र की मौत हो गई। मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे 16 साल के छात्र राज यादव की करंट लगने से जान चली गई।

राज अभी इंटर ( 11वीं) का छात्र था और परिवार में पिता बबलू यादव और एक बहन है। वह बलीपुर वार्ड का रहने वाला था। उनके घर के सामने बने शौचालय की छत पर हुई।

सुबह के वक्त राज अपने घर के सामने बने शौचालय की छत पर गया हुआ था। वहां वह किसी काम से एक पाइप को नीचे उतारने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान, पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली की लाइन से वह पाइप छू गया। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आते ही राज को जोरदार करंट लगा और वह वहीं पर बुरी तरह झुलस गया।

ये तस्वीर राज यादव की है। मंगलवार सुबह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बच्चे की मौत हो गई।

ये तस्वीर राज यादव की है। मंगलवार सुबह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बच्चे की मौत हो गई।

अस्पताल पहुंचने से पहले थमी सांसें

हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजन और आसपास के लोग राज को आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुंडा ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने तुरंत उसकी जांच की, लेकिन दुर्भाग्य से तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने राज को मृत घोषित कर दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घर के बाहर लोगों की भीड़ जुटी हुई है। बलीपुर वार्ड और हीरागंज बाजार में इस घटना के बाद से मातम का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *