Sorting by

×


नई दिल्ली12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पीएम मोदी ने करीब 25 सेकेंड की इंस्टाग्राम रील अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। - Dainik Bhaskar

पीएम मोदी ने करीब 25 सेकेंड की इंस्टाग्राम रील अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की।

पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर रविवार दोपहर नया वीडियो शेयर किया। पीएम ने बताया कि 15 अगस्त को लाल किला जाने से पहले उन्होंने पीएम आवास में जानवर और पक्षियों को दाना खिलाया।

पीएम ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “हर सुबह अपने दोस्तों को खाना खिलाना मेरी रोज की दिनचर्या है। कल सुबह उन्हें किसी तरह पता चल गया कि मैं जल्दी निकल रहा हूं, इसलिए लाल किले के लिए रवाना होते समय वे मुझसे मिलने आ गए।”

अब देखिए पीएम का VIDEO…

मोदी के इंस्टाग्राम पर पिछले 2 वीडियो…

6 अगस्त: हैंडलूम डे से पहले पोस्ट, स्वदेशी पर फोकस

पीएम मोदी ने वीडियो मैसेज में कहा था कि ‘साथियों, 7 अगस्त 1905 का दिन हमें भूलना नहीं है। इस दिन देश की आजादी के लिए स्वदेशी आंदोलन का प्रारंभ हुआ था।

अंग्रेजों के खिलाफ देशवासियों ने बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी थी। जन-जन जुड़ गया था। अभी पिछले सप्ताह आप सभी ने फ्रेंडशिप डे मनाया।’

हैंडलूम डे मनाने का मतलब है कि हर गरीब बुनकर परिवार, जो अपने हाथों से कपड़े बनाते हैं। घरों में लूम पर काम करते हैं। उनके काम को बढ़ावा देना।’

9 अगस्त: कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट्स के साथ PM का सेल्फी वीडियो

मोदी ने 9 अगस्त को कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की थी। पीएम ने खिलाड़ियों के साथ सेल्फी ली, जिसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रील के तौर पर शेयर किया।

बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली हरियाणा की साक्षी चौधरी ने सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड करते हुए कहा-

QuoteImage

हेलो फ्रेंड्स, दिस इज साक्षी चौधरी। आज हम सब कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट को हमारे ऑनरेबल पीएम सर ने बुलाया है और हमें बहुत प्राउड फील हो रहा है इस बात पर। हमें इनसे मिलकर बहुत ही अच्छा लगा। ये बहुत ही हंबल हैं।

QuoteImage

इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि “जो खेलेगा, वो खिलेगा, ऑलवेज चियर फॉर भारत। उन्होंने खिलाड़ियों से भारत माता की जय के नारे भी लगवाए।

पेपर लीक पर छात्र आंदोलन के बाद PM इंस्टाग्राम पर एक्टिव हुए

——————————



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *