Sorting by

×



नोएडा में प्लाट में पानी भरने से धंस गई थी बाउंड्री और सड़क।

नोएडा में बारिश के बाद सामने आई लापरवाही पर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश ने बड़ा एक्शन लिया है। सेक्टर-73 स्थित व्यावसायिक भूखंड सी-01 पर जलभराव के कारण प्राधिकरण का नाला धंसने, सर्विस रोड क्षतिग्रस्त होने और बारातघर की पेरिफेरल दीवार गिरने क

.

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को धारा-10 के तहत नोटिस जारी कर भूखंड का आवंटन निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। सीईओ ने साफ कहा कि इस तरह की लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बारिश में धंसा नाला, सड़क और दीवार भी हुई क्षतिग्रस्त

गुरुवार को हुई भारी बारिश के दौरान सेक्टर-73 के प्लॉट नंबर सी-01 में बड़े पैमाने पर पानी भर गया। इसके चलते प्राधिकरण का नाला धंस गया। नाले के धंसने से उससे सटी सर्विस रोड क्षतिग्रस्त हो गई, बारातघर की पेरिफेरल दीवार गिर गई और बारातघर को जोड़ने वाली सड़क में भी गहरी दरारें आ गईं। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई।

पहले दिया था कारण बताओ नोटिस घटना के तुरंत बाद नोएडा प्राधिकरण ने आवंटी एम/एस एवेन्यू सुपरमार्ट लिमिटेड को कारण बताओ नोटिस जारी कर अपने खर्च पर क्षतिग्रस्त नाले और सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे। नोटिस के बाद कंपनी ने पुनर्निर्माण का कार्य शुरू भी कर दिया, लेकिन प्राधिकरण इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि संबंधित भूखंड पर पहले भी लापरवाही की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। इसी को देखते हुए अब सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया गया है।

भूखंड से जुड़े प्रमुख तथ्य

  • भूखंड संख्या: सी-01, सेक्टर-73, नोएडा
  • आवंटी: एम/एस एवेन्यू सुपरमार्ट लिमिटेड (D-Mart)
  • कुल क्षेत्रफल: 5,315.275 वर्ग मीटर
  • आवंटन तिथि: 22 नवंबर 2022
  • लीज डीड: 17 मार्च 2023
  • मानचित्र स्वीकृति: 26 नवंबर 2024
  • निर्माण कार्य पूरा करने की समय सीमा: 5 वर्ष

CEO बोले- जवाबदेही तय होगी

सीईओ कृष्ण करुणेश ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाए और जिम्मेदारी तय की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले किसी भी आवंटी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण का उद्देश्य केवल मरम्मत कराना नहीं, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना भी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *