Sorting by

×




सेक्टर-63 थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गैंग के दो बदमाश को सोमवार देररात एक बजे के बाद गिरफ्तार किए। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 12 मोटरसाइकिल और स्कूटी, एक फर्जी नंबर प्लेट व एक अवैध चाकू बरामद किया है। बरामद 12 वाहनों में से 8 के चोरी होने के मामले एनसीआर के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। अन्य राज्यों और जनपदों की पुलिस से भी संपर्क किया गया है। एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर एफएनजी सर्विस रोड स्थित ग्रीन बेल्ट के पास चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान गौरव और मन्नू को गिरफ्तार किया गया। दोनों लंबे समय से एनसीआर में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। दोनों पर 24 से ज्यादा मुकदमें दर्ज है। CCTV से बचकर करते थे चोरी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले ऐसे इलाकों की रेकी करते है, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होते है। मौका मिलते ही बाइक या स्कूटी चोरी कर उसे कुछ दिन के लिए दूसरे स्थान पर छिपा देते थे। इसके बाद चोरी के वाहनों को कम कीमत पर राह चलते लोगों को बेच देते थे। कई बार वाहनों के पार्ट्स निकालकर भी बेचते थे। एक बदमाश पहले जा चुका जेल
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गौरव मजदूरी करता है और पहले भी वाहन चोरी के मामले में दिल्ली की जेल जा चुका है। वहीं मन्नू पंचर बनाने का काम करता था और चोरी की वारदातों में उसका साथ देता था। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी गौरव के खिलाफ नोएडा, दिल्ली और हरियाणा में वाहन चोरी समेत कई संगीन मामलों के 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मन्नू के खिलाफ भी वाहन चोरी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *