Sorting by

×


कोलकाता/नई दिल्ली17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के तीन बागी मुस्लिम सांसद अबू ताहिर खान, खलीलुर रहमान और यूसुफ पठान ने कहा है कि वे BJP में शामिल नहीं होंगे और वे NDA का हिस्सा भी नहीं हैं। तीनों सांसदों के मुताबिक, वे BJP की राजनीति से सहमत नहीं हैं, लेकिन अपने क्षेत्रों के लोगों के हित में केंद्र और राज्य सरकार के साथ काम करेंगे।

ये तीनों उन 20 बागी TMC सांसदों में शामिल हैं, जिन्होंने बंगाल विधानसभा चुनाव के कुछ हफ्तों बाद ममता बनर्जी की पार्टी से अलग होकर नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में विलय किया था। इसके बाद NDA को समर्थन देने की घोषणा की थी।

हालांकि, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने अभी तक उन्हें औपचारिक रूप से NCPI सांसद के तौर पर मान्यता नहीं दी है। अबू ताहिर और खलीलुर रहमान के मुताबिक, स्पीकर अभी भी उन्हें संसद में TMC सांसद कहकर संबोधित करते हैं और उनके नाम के साथ TMC लिखा जाता है।

पीएम मोदी ने 7 जुलाई को दिल्ली स्थित अपने आवास पर NDA सांसदों के साथ बैठक की थी, जिसमें अबू ताहिर, खलीलुर और यूसुफ शामिल हुए थे।

पीएम मोदी ने 7 जुलाई को दिल्ली स्थित अपने आवास पर NDA सांसदों के साथ बैठक की थी, जिसमें अबू ताहिर, खलीलुर और यूसुफ शामिल हुए थे।

PM की बैठक के बाद BJP से नजदीकी की अटकलें बढ़ी थीं

पीएम मोदी ने 7 जुलाई को अपने आवास पर NDA के सांसदों के लिए ब्रेकफास्ट मीटिंग आयोजित की थी। इस दौरान NCPI में शामिल हुए TMC के बागी सांसद और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में विलय करने वाले शिवसेना (UBT) के सांसद भी मौजूद थे।

ब्रेकफास्ट मीटिंग में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ TMC के बागी सांसद खलीलुर रहमान, यूसुफ पठान और अबू ताहिर खान भी मौजूद थे। इसके बाद उनके BJP और NDA के करीब जाने की अटकलें तेज हो गई थीं।

PM ने 4 जुलाई को NDA सांसदों के साथ बैठक की थी। इसमें पहली बार NCPI के सांसद शामिल हुए थे।

PM ने 4 जुलाई को NDA सांसदों के साथ बैठक की थी। इसमें पहली बार NCPI के सांसद शामिल हुए थे।

CM शुभेंदु से मुलाकात के बाद बोले- BJP जॉइंन नहीं करेंगे

अगले दिन यानी 8 जुलाई को अबू ताहिर और खलीलुर रहमान ने बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से राज्य सचिवालय में मुलाकात की। बैठक के बाद खलीलुर रहमान से BJP में शामिल होने को लेकर सवाल पूछा गया।

उन्होंने साफ कहा- नहीं, हम BJP में शामिल नहीं हो रहे हैं। हम NCPI के साथ रहेंगे। भविष्य में पार्टी के साथ बने रहने या कोई दूसरा राजनीतिक रास्ता चुनने के सवाल पर उन्होंने कहा- समय ही बताएगा।

अबू ताहिर ने भी कहा कि वे BJP के साथ नहीं जाएंगे और NDA का हिस्सा नहीं बनेंगे। उन्होंने मुस्लिम समुदाय, खासकर पिछड़े और जरूरतमंद लोगों के मुद्दों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत बताई।

शाह से मिलकर मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर बैन को लेकर चर्चा की

तीनों सांसदों ने 6 जुलाई को गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। तीनों ने शाह को एक ज्ञापन सौंपा था। इसमें मस्जिदों में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर पाबंदियों और SIR के दौरान बंगाल के वोटरों के नाम हटाए जाने की शिकायतों को लेकर चिंता जताई गई थी।

NCPI के अंदर मतभेद पर पार्टी ने कहा- बड़ी दरार नहीं

बागी सांसदों के गुट में मतभेद की अटकलों के बीच NCPI की सांसद काकोली घोष दस्तिदार ने कहा कि पार्टी में कोई दरार नहीं है। उन्होंने कहा कि NCPI सांसदों के साथ पीएम मोदी की दो घंटे से ज्यादा की बैठक हुई, जिसमें बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई और अबू ताहिर भी इसमें मौजूद थे।

वहीं, पिछले हफ्ते 4 जुलाई को NDA सांसदों की ‘मंगल मिलन’ बैठक में NCPI के 17 सांसद शामिल हुए थे। अबू ताहिर, खलीलुर रहमान और यूसुफ पठान इस बैठक में शामिल नहीं हुए थे।

TMC ने तीनों सांसदों को BJP की बी-टीम बताया

दूसरी ओर, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले TMC गुट ने इन सांसदों पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि इन सांसदों ने स्पीकर को NCPI के साथ होने की जानकारी दी थी और NCPI को NDA का सहयोगी बताया जा चुका है। TMC विधायक कुणाल घोष ने NCPI को BJP की ‘बी-टीम’ बताया।

———————————-

ये खबर भी पढ़ें…

ममता बोलीं- मेरी गाड़ी पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके गए:पुलिस के सामने लोगों ने हमला किया, खिड़की खुली होती तो सिर चकनाचूर हो जाता

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को आरोप लगाया कि उनकी गाड़ी पर पत्थरों से हमला किया गया। पुलिस के सामने भीड़ ने गाड़ी रोक ली। कार पर मिट्टी और कीचड़ लगा दिया। कुछ लोगों ने जूते-पत्थर भी फेंके। अगर खिड़की खुली होती तो सिर चकनाचूर हो जाता, मौत भी हो सकती थी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *