Sorting by

×


सुशील सिंह | मऊकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

मऊ में पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने शुक्रवार शाम पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। शाम करीब 4 बजे उन्होंने पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखा कार्यालयों और गार्दों का जायजा लिया। इस दौरान रजिस्टरों, अभिलेखों और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गहन जांच करते हुए कार्यालयों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।

रजिस्टर और अभिलेखों की जांच की

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने शाखा कार्यालयों में रखे रजिस्टरों और अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी रजिस्टर नियमित रूप से अद्यतन रखे जाएं तथा प्रत्येक अभिलेख का समयबद्ध और सही तरीके से संधारण सुनिश्चित किया जाए।

स्वच्छता, अनुशासन और जवाबदेही पर दिया जोर

एसपी ने कार्यालयों में स्वच्छता, अनुशासन और कार्यकुशलता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए रिकॉर्ड का सुव्यवस्थित रखरखाव और जवाबदेही बेहद जरूरी है। सभी शाखा प्रभारियों को अभिलेखों का समय-समय पर सत्यापन करने के लिए भी कहा गया।

नियमित निरीक्षण से मजबूत होगी व्यवस्था

कमलेश बहादुर ने कहा कि पुलिस व्यवस्था को अधिक उत्तरदायी और प्रभावी बनाने के लिए नियमित निरीक्षण आवश्यक हैं। ऐसे निरीक्षणों से प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता में सुधार होता है और लापरवाही पर अंकुश लगता है।

भविष्य में भी जारी रहेंगे औचक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि आगे भी पुलिस लाइन और शाखा कार्यालयों का औचक निरीक्षण लगातार किया जाएगा, ताकि व्यवस्थाएं उच्च स्तर की बनी रहें और प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न आने पाए। निरीक्षण के दौरान संबंधित शाखाओं के प्रभारी एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *