![]()
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) के कारण 4 जुलाई को स्थगित रहा सम्पूर्ण समाधान दिवस सोमवार को आयोजित किया गया। दो दिन के अंतराल के बाद जनपद की पांचों तहसीलों में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। कुल 810 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 13
.
मोहनलालगंज में सबसे ज्यादा शिकायतें, बीकेटी दूसरे स्थान पर
जनपद की पांचों तहसीलों में मोहनलालगंज में सबसे अधिक 315 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 77 का मौके पर निस्तारण किया गया। बीकेटी तहसील में 207 शिकायतों में 41 का समाधान किया गया। सरोजनीनगर में 148, मलिहाबाद में 102 और सदर तहसील में 38 शिकायतें दर्ज हुईं। विभागवार सबसे अधिक राजस्व से जुड़े मामले
सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभागवार प्राप्त शिकायतों में सबसे अधिक 443 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। पुलिस विभाग से 121, राजस्व-पुलिस संयुक्त 8, विकास विभाग से 60, समाज कल्याण से 23, नगर निगम से 12, स्वास्थ्य से 4, शिक्षा से 3 तथा अन्य विभागों से 136 शिकायतें प्राप्त हुईं। शेष मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जिला प्रशासन के अनुसार, जिन मामलों का मौके पर निस्तारण संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागों को भेजते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।