Sorting by

×


प्रयागराज/कौशांबी2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

यूपी में प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। मंगलवार शाम को मुख्य आरोपी आदिल के बेटे नौशाद का घर बुलडोजर से तोड़ा गया। 72 वर्गगज के इस घर में बेसमेंट के साथ 3 फ्लोर बने हैं। इस घर का प्रयागराज विकास प्राधिकरण से नक्शा पास नहीं कराया गया था।

वहीं, मंगलवार दोपहर मेडिकल कॉलेज में एक घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, एक अन्य शव पोस्टमॉर्टम हाउस में रखा था। बुजुर्ग पिता ने उसकी पहचान अपने बेटे सुनील के रूप में की।

दरअसल, सोमवार को सुनील का सिर्फ एक पैर मिला था, लेकिन शव नहीं मिला था। मंगलवार सुबह उसके पिता सरजू दास मलबे में बेटे की तलाश करते दिखे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पोस्टमॉर्टम हाउस भेजा। यहां उन्होंने शव की शिनाख्त की।

इधर, मलबे से जिंदा निकली बच्ची हादसे के सदमे में है। आज डिस्चार्ज होकर घर पहुंची तो भास्कर रिपोर्टर ने उससे बात करने की कोशिश की, लेकिन बच्ची इतनी दहशत में थी कि कोई जवाब नहीं दे पाई।

मामले में लापरवाही बरतने पर एक इंस्पेक्टर, 6 दरोगा समेत 9 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। मंगलवार तड़के फैक्ट्री मालिक नौशाद (50) को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद अरेस्ट कर लिया। उसे पैर में गोली लगी है। वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। हादसे में जान गंवाने वाले 8 बच्चों समेत 13 शवों का थोड़ी देर में पोस्टमॉर्टम होगा। 3 शवों का प्रयागराज जबकि 8 शवों का पोस्टमॉर्टम कौशांबी में होगा।

वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले एक ही परिवार के 4 बच्चों के शव मंगलवार शाम करीब 6 बजे गांव पहुंचे। इसके बाद घरवालों और ग्रामीणों ने शवों को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच कहासुनी भी हुई। ग्रामीणों ने हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।

सोमवार दोपहर 11.30 बजे फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ था। इसमें आसपास के 3 मकान जमींदोज हो गए। 5 मकान टूट गए थे। हादसे के बाद रात साढ़े 7 बजे फैक्ट्री से 400 मीटर दूर बनाए नौशाद के पटाखा गोदाम को बुलडोजर से ढहा दिया गया।

फैक्ट्री में विस्फोट किस वजह हुआ, यह अभी तक साफ नहीं है। हालांकि, एक महिला ने बताया था- बिजली का खंभा गिरने के बाद फैक्ट्री में रखे बारूद में तेज धमाका हुआ। फैक्ट्री प्रयागराज में मनौरी एयरफोर्स स्टेशन से करीब 2 किलोमीटर दूर चल रही थी।

आज की तस्वीरें देखिए

पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई हैं। घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई हैं। घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं।

बच्ची को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर के घर भेज दिया गया है, लेकिन सदमे की वजह से वह कुछ बोल नहीं पा रही है।

बच्ची को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर के घर भेज दिया गया है, लेकिन सदमे की वजह से वह कुछ बोल नहीं पा रही है।

आज भी फैक्ट्री का मलबा बुलडोजर से हटाया जा रहा है। पुलिस देख रही है कि कोई मलबे में दबा तो नहीं है।

आज भी फैक्ट्री का मलबा बुलडोजर से हटाया जा रहा है। पुलिस देख रही है कि कोई मलबे में दबा तो नहीं है।

ग्राफिक्स से समझिए कहां हुआ था विस्फोट…

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

04:50 PM1 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

मुख्य आरोपी के बेटे का घर गिराया

पीडीए के जोनल अधिकारी गंगेश कुमार सिंह ने बताया- मुख्य आरोपी आदिल के बेटे नौशाद के घर पर बुलडोजर चला है। यह घर 72 वर्ग गज का है, जिसमें बेसमेंट के साथ 3 फ्लोर बने हैं। बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर व्यावसायिक गतिविध चल रही थी, जबकि ऊपर के 2 फ्लोर पर लोग रह रहे थे। यह घर प्रयागराज विकास प्राधिकरण विकास क्षेत्र की सीमा में लगता है। इनको PDA से नक्शा पास कराना था, लेकिन नक्शा पास नहीं कराया गया। इस वजह से इसे गिराने की कार्रवाई हो रही है।

03:44 PM1 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

मंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को दिए चेक

यूपी की मंत्री कृष्णा पासवान ने कौशांबी पटाखा फैक्ट्री में जान गंवाने वाले विक्रम सरोज के परिवार को आर्थिक सहायता दी। परिजनों को 32 लाख रुपए का चेक सौंपा। वहीं, मृतक ज्ञान सिंह के घरवालों को 8 लाख रुपए का चेक दिया।

02:23 PM1 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

चार बच्चों के शव पहुंचे, लोगों ने किया प्रदर्शन

हादसे में गया प्रसाद साहू का मकान भी पूरी तरह ध्वस्त हो गया था। मकान के मलबे में दबकर उनके 4 बच्चों की मौत हो गई। इनमें जान्ह्वी (15), आदित्य (10), रवि (7) और अमित (2) शामिल हैं। मंगलवार शाम करीब 6 बजे चारों बच्चों के शव गांव पहुंचते ही घरवालों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने शवों को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच कहासुनी भी हुई। ग्रामीणों ने हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की।

वहीं, बच्चों की मां गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में चल रहा है।

02:18 PM1 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

अजय राय घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे

घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यहां पर जो लोग एडमिट हैं, उनमें एक महिला बहुत काफी सीरियस हैं। उनको लाइफ सपोर्ट सिस्टम लगाया गया है। बाकी लोग भी जीवन-मौत से जूझ रहे हैं। हमारे सारे कार्यकर्ता लगे हैं। हम सब लोग आज यहां आए हैं कि इन लोगों को इंसाफ मिले, इनकी मदद हो सके। कहा कि सबसे महत्वपूर्ण चीज यही है कि जिस व्यक्ति के कारखाने का लाइसेंस 2 साल पहले निरस्त कर दिया गया था, वो व्यक्ति फिर कैसे पटाखा फैक्ट्री चला रहा था? कैसे वो पटाखे के गोदाम बना रखा था? इससे साबित होता है कि पूरी की पूरी सरकार का इसमें सहयोग मिल रहा था, भाजपा के लोग सहयोग कर रहे थे।

02:12 PM1 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

आरोपी के घर पर बुलडोजर चल रहा

पटाखा विस्फोटक के आरोपी नौशाद अली के घर पर बुलडोजर चल रहा है। यह तीन मंजिला मकान 10 बाई 60 वर्गफीट में बना है। शाम 7 बजे से कार्रवाई शुरू हुई है। डीएम, एसपी, एसडीएम समेत राजस्व की टीम मौके पर मौजूद है।

02:06 PM1 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

राज्य महिला आयोग सदस्य पहुंची SRN अस्पताल

कौशांबी में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर और राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने SRN हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

साथ ही हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मिलकर संवेदना जताई। डॉक्टर को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।

11:59 AM1 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

मलबे से जिंदा निकली बच्ची दहशत से बोल नहीं पा रही

ये बच्ची हादसे में जिंदा बची है। भास्कर रिपोर्टर ने घर पहुंचकर उससे बात करने की कोशिश की, लेकिन हादसे के बाद वह इतनी दहशत में है कि बोल नहीं पाई। बच्ची संजना हादसे के बाद मलबे में दब गई थी। किसी तरह खुद बाहर निकलकर बाहर आई।

11:21 AM1 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

कौशांबी डीएम और SP ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया

कौशांबी डीएम डॉ. अमित पाल और एसपी सत्य नारायण ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों से कहा कि उन्हें अपना भाई समझें और किसी भी तरह की समस्या होने पर तत्काल बताएं।

11:18 AM1 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 पहुंची

अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। मंगलवार दोपहर मेडिकल कॉलेज में एक घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, एक अन्य शव पोस्टमॉर्टम हाउस में रखा था। बुजुर्ग पिता ने उसकी पहचान अपने बेटे सुनील के रूप में की।

07:25 AM1 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

एसपी बोले- आरोपी की संपत्ति जब्त करने को टीम लगाई गई

एसपी कौशांबी सत्यनारायण प्रजापत ने कहा- आरोपी की आय से अधिक संपत्ति को जब्त करने के लिए टीम लगाई गई है। एक व्यक्ति सुनील मौर्य मिसिंग है। उसके पिता का दावा है कि उनके बेटे का एक हाथ मिला है। उन्होंने उसकी शिनाख्त की है। पहचान के लिए टीम भी लगाई गई है।

07:23 AM1 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

अभी भी जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा, अपडेट दे रहे रिपोर्टर पंकज

07:22 AM1 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

कौशांबी सांसद ने पूछा- किसकी शह पर चल रही थी अवैध फैक्ट्री, पहले एक्शन क्यों नहीं हुआ

कौशांबी से सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने दैनिक भास्कर कहा- अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। यहां बड़े पैमाने पर पटाखों का स्टोरेज था, जिसकी वजह से यह घटना हुई। इसे पहले क्यों नहीं रोका गया? 2024 में लाइसेंस निरस्त होने के बावजूद फैक्ट्री क्यों चल रही थी? किसके शह पर यह फैक्ट्री चल रही थी? किसका झंडा और किस पार्टी का सिंबल लगाकर वह यहां कारोबार कर रहा था? इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

07:16 AM1 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

पिता बोले- बेटा एक पैर पोस्टमॉर्टम हाउस पर मिला, अभी लाश नहीं मिली

सरजू दास अपने बेटे सुनील को मलबे में खोज रहे हैं। उन्होंने कहा- मेरे बेटे का एक पैर पोस्टमॉर्टम हाउस पर मिला, लेकिन अभी तक उसकी लाश नहीं मिली है। यहां मुझे उसकी बाइक मिली है।

07:06 AM1 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

पुलिस ने खेतों से सबूत जुटाने में लगे, देखिए VIDEO

06:57 AM1 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

हादसे की जांच के लिए फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

हादसे की जांच के लिए फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम घटनास्थल से सबूत जुटाने में लगी हुई है।

06:07 AM1 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

एक इंस्पेक्टर, 6 दरोगा समेत 9 पुलिसवाले सस्पेंड

IG प्रयागराज अजय कुमार मिश्रा ने पिपरी के पूर्व थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शिवचरण राम, पिपरी थाने के वर्तमान प्रभारी दरोगा विकास सिंह, चरवा थाना प्रभारी दरोगा विनय सिंह, दरोगा अजीत सिंह, अभिषेक गुप्ता, मनीष पाल और अमित द्विवेदी को सस्पेंड कर दिया है। एक दिन पहले SP ने 3 दरोगाओं को लाइन हाजिर किया था। इनमें थानाध्यक्ष विकास सिंह, अमित और मनीष भी शामिल थे। 2 सिपाही जितेंद्र और कृष्ण कुमार को सस्पेंड किया था।

05:44 AM1 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

पटाखा फैक्ट्री विस्फोट का एक वीडियो सामने आया

04:37 AM1 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

10 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला, 10 बुलडोजर से मलबा हटाया

10 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। पुलिस, एयरफोर्स, NDRF और SDRF के 200 जवान रेस्क्यू में जुटे रहे। 10 बुलडोजरों से मलबा हटाया गया। सुबह साढ़े 11 बजे हादसा हुआ था। आधे घंटे बाद टीमें मौके पर पहुंच गई थीं और रात 11 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला।

03:40 AM1 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

पुलिस की फैक्ट्री मालिक से मुठभेड़, पैर में गोली मारकर पकड़ा

सीओ शिवांक सिंह ने बताया-

QuoteImage

पुलिस ने नौशाद की घेराबंदी की तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास से अवैध तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस पता लगा रही है कि पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद नौशाद कहां-कहां छिपा रहा और किन लोगों ने भागने में उसकी मदद की।

QuoteImage

03:35 AM1 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

पीड़ित गया प्रसाद ने फैक्ट्री मालिक और उसके परिवार के खिलाफ केस दर्ज कराया

  • मीरपुर गांव निवासी गया प्रसाद साहू ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उनके मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 11 बजे पड़ोस के घर में जोरदार धमाका हुआ। वहां अवैध रूप से पटाखों का निर्माण और भंडारण किया जा रहा था।
  • विस्फोट में आसपास के 5-6 मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए। हादसे में मेरे बच्चे जाह्नवी, आदित्य, रवि और अमित की मौत हो गई, जबकि पत्नी अनीता साहू गंभीर रूप से घायल हुई। इसके अलावा विक्रम सरोज और उसकी पत्नी अंजू के घर में भी जनहानि हुई।
  • हादसे के लिए नौशाद, शकील, शबाना, साइना, कहकशा, आदिल और उनके अन्य पारिवारिक सदस्य जिम्मेदार हैं। इन पर कार्रवाई की जाए।
  • पुलिस ने फैक्ट्री मालिक नौशाद, उसके बेटे आदिल, पत्नी कहकसा बानो, भाई शकील, भाभी शबाना और भतीजी साइना पर केस दर्ज किया गया है।

03:34 AM1 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

फैक्ट्री मालिक के घर की 2 महिलाएं हिरासत में

  • कौशांबी के पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी शकील की पत्नी शबाना और बेटी साइना को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

03:18 AM1 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

मंत्री कृष्णा पासवान बोलीं- फैक्ट्री का लाइसेंस नहीं था

जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने मौके पर पहुंचकर अफसरों से घटना की जानकारी ली।

जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने मौके पर पहुंचकर अफसरों से घटना की जानकारी ली।

प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने कहा, पटाखा फैक्ट्री 2 साल से चल रही थी। लाइसेंस भी रद्द हो चुका था। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी तरह का समझौता नहीं होगा।

शुरुआती जांच में लापरवाही के आरोप में थाना प्रभारी पिपरी विकास सिंह, चौकी प्रभारी चायल अमित द्विवेदी और पूर्व चौकी प्रभारी चायल मनीष पाल को लाइन हाजिर किया गया है। वहीं दो बीट सिपाही जितेंद्र कुमार और कृष्ण कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

03:16 AM1 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी और सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताया, मुआवजे का ऐलान

पीएम मोदी और सीएम योगी ने घटना पर दुख जताया। प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है। सीएम योगी ने भी कहा कि घायलों को 50-50 हजार और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख दिए जाएंगे।

03:16 AM1 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

फैक्ट्री में धमाके के बाद DM ने गोदाम पर बुलडोजर चलवाया

डीएम अमित पाल शर्मा ने बताया- दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। संपत्ति भी कुर्क की जाएगी। हादसे के 8 घंटे बाद रात करीब साढ़े 7 बजे फैक्ट्री से 400 मीटर दूर बनाए गए गोदाम को बुलडोजर से ढहा दिया गया। प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान भी मौके पर पहुंची थीं।

03:16 AM1 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

पटाखा फैक्ट्री विस्फोट की दिल दहला देने वाली तस्वीरें देखिए-

ग्रामीणों ने झुलसे लोगों को चारपाई पर लादकर सड़क तक पहुंचाया, फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

ग्रामीणों ने झुलसे लोगों को चारपाई पर लादकर सड़क तक पहुंचाया, फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

हादसे में एक बच्चा बुरी तरह झुलस गया।

हादसे में एक बच्चा बुरी तरह झुलस गया।

घायलों को चारपाई पर रखकर ही पिकअप में लादकर स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज (SRN) पहुंचाया गया।

घायलों को चारपाई पर रखकर ही पिकअप में लादकर स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज (SRN) पहुंचाया गया।

हादसे के बाद धुएं का गुबार 2 किमी दूर से दिखाई दिया।

हादसे के बाद धुएं का गुबार 2 किमी दूर से दिखाई दिया।

हादसे में जिंदा बची लड़की ने कहा कि घर में मैं, मेरा छोटा भाई और मम्मी थीं। सिर्फ मैं ही बाहर निकल पाई। बाकी सभी दब गए।

हादसे में जिंदा बची लड़की ने कहा कि घर में मैं, मेरा छोटा भाई और मम्मी थीं। सिर्फ मैं ही बाहर निकल पाई। बाकी सभी दब गए।

फैक्ट्री से 70 मीटर दूर यह 3 मंजिला मकान है। तस्वीर में जगह-जगह मकान के हिस्से टूटे हुए दिख रहे।

फैक्ट्री से 70 मीटर दूर यह 3 मंजिला मकान है। तस्वीर में जगह-जगह मकान के हिस्से टूटे हुए दिख रहे।

03:09 AM1 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

धमाके में रेल कर्मी के परिवार में सिर्फ बड़ी बेटी जिंदा बची

हादसे में गया प्रसाद के 4 बच्चे जाह्नवी, आदित्य, अमित और रवि की भी मौत हुई है। गया प्रसाद की पत्नी अनीता (42) घायल हैं। उन्होंने मामले में फैक्ट्री मालिक के खिलाफ FIR लिखाई है। कहा- हादसे में मेरा पूरा कुनबा समाप्त हो गया।

इसी तरह, रेलकर्मी विक्रम खाना खाने घर आए थे। घटना में विक्रम, पत्नी अंजू, बेटा अंश व शिवांश की जान चली गई। सबसे बड़ी बेटी संजना किराना की दुकान में कुछ सामान लेने गई थी। इसलिए वह बच गई।

03:09 AM1 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

31 अगस्त को पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ था

  • यूपी में सोमवार को प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया था। इस हादसे में फैक्ट्री के आसपास के घरों में रहने वाले 8 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई। रेलवे कर्मी के घर सिर्फ बेटी जिंदा बची।
  • पुलिस के मुताबिक, विस्फोट इतना भीषण था कि पूरी फैक्ट्री जमींदोज हो गई। 100 मीटर के दायरे में बने 8 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। दीवारों में 8 फीट लंबे और चौड़े छेद हो गए। 5-6 मकान पूरी तरह ढह गए।
  • धमाके से करीब 500 मीटर दूर प्रयागराज-कानपुर रेल मार्ग पर OHE (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) लाइन प्रभावित हो गई। इसके चलते कानपुर से प्रयागराज की ओर आने वाली ट्रेनों का संचालन करीब डेढ़ घंटे प्रभावित रहा। इंजीनियर्स ने मरम्मत कर लाइन को दोबारा चालू किया।
  • धमाके की आवाज 2 किमी दूर तक सुनाई दी। कुछ ही देर में धुएं का गुबार चारों तरफ छा गया। ग्रामीण झुलसे लोगों को चारपाई पर ले जाते दिखे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *