कानपुर में समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को दोपहर 1 बजे फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन किया। NEET पेपर लीक, महंगाई और शहर में सड़की बदहाल व्यवस्था को लेकर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सैंकडों सपाई बारिश के बीच छाता लेकर नारेबाजी करते रहे। इसबीच कुछ
.
सपा के कार्यकर्ता जब प्रदर्शन स्थल की तरफ बढ़े तो उन्हे पुलिस ने रोकने की कोशिश की, इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ता फूलबाग गेट पर ही प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। कुछ देर बाद ही सपा के कार्यकर्ता फूलबाग के गांधी प्रतिमा के पास पहुंच गए।
सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपा। इसमें मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के खिलाफ कार्रवाई रोकने, छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच, पेपर लीक के दोषियों पर कार्रवाई और कानपुर की नागरिक समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय और छात्रों के मुद्दे उठाए प्रदर्शन को संबोधित करते हुए हाजी फजल महमूद ने आरोप लगाया कि राजनीतिक विद्वेष के चलते रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों और शिक्षाविदों पर कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन है। समाजवादी पार्टी इसका विरोध करती रहेगी।

कानपुर में सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए जाते हुए।
शहर की बदहाल व्यवस्था पर घेरा सपा नेताओं ने कानपुर की सड़कों, जलभराव, सीवर ओवरफ्लो, ट्रैफिक जाम, कूड़ा निस्तारण, मच्छरों के बढ़ते प्रकोप, डेंगू-मलेरिया के खतरे, अघोषित बिजली कटौती और पेयजल व्यवस्था को लेकर भी निशाना साधा। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के तहत खुदी सड़कों की वजह से बारिश में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और जाजमऊ केडीए मार्केट समेत कई बाजारों का कारोबार प्रभावित हुआ है।
व्यवस्था दुरूस्त कराने की मांग ज्ञापन में समाजवादी पार्टी ने मांग की कि खुदी हुई सड़कों को जल्द दुरुस्त किया जाए, जलभराव वाले इलाकों में पानी निकासी और फॉगिंग कराई जाए, बिजली व पेयजल व्यवस्था बहाल की जाए तथा नागरिक सुविधाओं में सुधार किया जाए। महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा यदि एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी जनता के साथ व्यापक आंदोलन और चक्का जाम करेगी।
प्रदर्शन में ये लोग मौजूद रहें
वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,नंदलाल जयसवाल,के के शुक्ला,एहसान खान,समीर सोनकर,फखरे आलम,महेन्द्र सिह,इशरत इराकी,मुमताज मंसूरी,शादाब आलम,दीपक खोटे,अर्पित त्रिवेदी,शिवकुमार बाल्मिक,सुलेखा यादव,के के मिश्रा,अनूप यादव,विनय गुप्ता,सुधांशु मिश्रा,राहुल यादव, खालिद रजा,शेषनाथ यादव,शरद पांडेय,कीर्ती अग्निहोत्री,दीप्ती सिंह,पूजा यादव,पुष्पा कुशवाह,महिमा शर्मा,सिंपल सिंह,सोनी गुप्ता,मीरा देवी,सचिन सिंह आदि मौजूद रहे।