Sorting by

×


विकास अवस्थी | कन्नौजकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

कन्नौज में राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने ‘विद्यार्थी नेतृत्व की ध्येय यात्रा’ विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया। यह कार्यक्रम गुरुवार दोपहर 2 बजे तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के शैक्षणिक भवन में संपन्न हुआ।

संगोष्ठी में तिर्वा नगर के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों और राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

थिंक इंडिया के अखिल भारतीय प्रमुख सुमित पाण्डेय ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी शक्ति राष्ट्र के भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने युवाओं से केवल रोजगार तक सीमित न रहकर समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा नेतृत्व क्षमता विकसित करने का आह्वान किया।

सुमित पाण्डेय ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपनी स्थापना के समय से ही छात्रहित, शिक्षाहित और राष्ट्रहित के लिए कार्य कर रही है। परिषद विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा के संस्कार विकसित करने पर जोर देती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सीपी पाल ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने विद्यार्थियों से ज्ञान के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और सामाजिक संवेदनशीलता को आत्मसात करने का आग्रह किया।

तिर्वा नगर पंचायत की चेयरमैन मिताली गुप्ता कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने राष्ट्र के विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। गुप्ता ने विद्यार्थियों से समाज के प्रति उत्तरदायी नागरिक बनने, सकारात्मक परिवर्तन लाने और प्रशासन, समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला संयोजक सक्षम गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष डॉ. संतोष और नगर मंत्री अभिनव भदौरिया सहित परिषद के कई कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। संगोष्ठी का समापन राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के साथ हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *