Sorting by

×


उवैस चौधरी | इटावा3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इटावा के उड़ीसा के पुरी की तर्ज पर श्री श्री गौर निताई परिवार (ब्रह्म मध्व गौड़ीय सम्प्रदाय) की ओर से 16 जुलाई, दिन गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसकी जानकारी सनातन धर्म प्रचारक पंडित मनु पुत्र दास ने मंगलवार दोपहर 3 बजे प्रेस वार्ता के माध्यम से दी।

रथ यात्रा दोपहर 2 बजे शास्त्री चौराहा स्थित बीकानेर एक्सप्रेस से प्रारंभ होगी। यात्रा बलराम सिंह चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, साबितगंज, तहसील चौराहा, नगर पालिका चौराहा, राजागंज चौराहा और पुरबिया टोला के प्रमुख मार्गों से होते हुए पक्का तालाब परिसर पहुंचेगी, जहां महाप्रभु का विश्राम होगा।

आयोजकों के अनुसार इस वर्ष भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा छह पहियों वाले विशेष दिव्य रथ पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। रथ को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है, जो यात्रा का मुख्य आकर्षण रहेगा। इस यात्रा में अन्य जिलों के भी श्रद्धालु शामिल होंगे।

सनातन धर्म प्रचारक पंडित मनु पुत्र दास ने बताया कि यात्रा के दौरान वृंदावन और गोवर्धन से आई कीर्तन मंडलियां हरिनाम संकीर्तन करेंगी। ढोल-नगाड़ों की गूंज और भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालु नृत्य करते हुए यात्रा में शामिल होंगे। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं तथा श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की जाएगी। पक्का तालाब पहुंचने पर महाआरती के बाद महाप्रसाद का वितरण होगा। सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है।

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। पंडित मनु पुत्र दास ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचने से पुण्य और मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से रथ यात्रा में शामिल होकर महाप्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।

रथ यात्रा की तैयारियों में अड़तिया संघ के अध्यक्ष राजू वर्मा, श्री श्री गौर निताई परिवार के संरक्षक देवेंद्र सक्सेना, विनोद पाल प्रभु, अरविंद पोरवाल (एमडी, बीकानेर एक्सप्रेस), जितेंद्र गौड़ (महामंत्री, भाजपा), हरस्वरूप प्रभु, प्रशांत प्रभु, राजीव प्रभु, अभिषेक प्रभु एवं रोहित प्रभु सहित अनेक श्रद्धालु सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *