Sorting by

×


गुवाहाटी6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

असम के गुवाहाटी से एक युवक ने शादी के कुछ ही महीनों बाद पत्नी की क्रूर हत्या कर दी। आरोपी पति ने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और उसके दोनों हाथों की उंगलियां भी काट दीं। हत्या के बाद पति फरार हो गया।

मामले का खुलासा रविवार को तब हुआ जब, पड़ोसियों को घर से तेज बदबू आने लगी। शिकायत के बाद पुलिस अपार्टमेंट में पहुंची, पुलिस ने जब फ्लैट का का ताला तोड़ा, तो कमरे में महिला का धड़ मिला।

कमरे की तलाशी लेने पर फ्रिज में सिर मिल। महिला के दोनों हाथों की उंगलियां भी आधी कटी हुई थीं और शरीर सड़ना शुरू हो गया था। पुलिस ने आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया है।

काले पॉलीथीन में लपेटकर फ्रिज में रखा था सिर

काले पॉलीथीन में लपेटकर फ्रिज में रखा था सिर

किसी बात को लेकर हुई थी दोनों की बहस

महिला की पहचान 25 साल की रिया तालुकदार के रूप में हुई है। रिया की शादी करीब 6 महीने पहले ही गुवाहाटी के हाटीगांव इलाके में रहने वाले रामानुजन गोस्वामी से हुई थी।

दोनों फ्लैट में किराए से रहते थे। रिया की हत्या के बाद से ही रामानुजन फरार था, जिसे पुलिस ने सोमवार सुबह अरेस्ट कर लिया।

पुलिस को पड़ोसियों से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को रिया और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी। इसके बाद रामानुजन रात करीब 9 बजे घर से निकल गया था।

शव को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया है।

बुटीक में काम करती थी रिया, पति कैब ड्राइवर

रिया फैंसी बाजार के एसी मार्केट इलाके में स्थित एक बुटीक में काम करती थी। उसके माता-पिता नहीं थे और परिवार में उसका केवल एक भाई है। वहीं, रामानुजन कैब चलाता है। रामानुजन का पैतृक घर गौरीपुर में है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद हत्या को लेकर और भी खुलासे होने की उम्मीद है।

रिया का पति आरोपी रामानुजन गोस्वामी।

रिया का पति आरोपी रामानुजन गोस्वामी।

———————-

ये खबर भी पढ़ें…

पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने किया सुसाइड:17 दिन से फरार था, बेटी के सामने चाकू से किए थे वार

रीवा के सगरा में पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के मामले में फरार आरोपी ने गुरुवार रात सुसाइड कर लिया। हत्या के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। जहां अब धार के पीथमपुर में पुलिस को आरोपी का शव मिला है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *