Sorting by

×


अरुण कुमार रावत | फिरोजाबाद6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिरोजाबाद के फरिहा क्षेत्र में एक 17 वर्षीय छात्रा का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। बुधवार को हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान कमालपुर निवासी प्रेमवीर की पुत्री रंजना कुमारी के रूप में हुई है। वह फरिहा स्थित श्री विद्याराम इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार, रंजना अपनी पांच बहनों में सबसे बड़ी थी। बुधवार को वह अपने कमरे में गई, जहां कुछ देर बाद परिजनों ने उसे दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका हुआ देखा।

परिजनों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी डायल-112 और थाना फरिहा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आवश्यक साक्ष्य जुटाए और पंचनामा भरने के बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया।

थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, छात्रा की मौत के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *