- Hindi News
- National
- EC Gyanesh Kumar Resign Protest Update; CJP Congress | SIR Voter List Row
दिल्ली/पटना/देहरादून10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर रही है।
कांग्रेस शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन कर रही है। उत्तराखंड के देहरादून में कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। पटना में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
इधर, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शुक्रवार को कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 2 अक्टूबर से देशव्यापी आंदोलन करेंगे। CJP ने गुरुवार को ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे की डेडलाइन दी थी।
SIR को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में SIR के फैसलों, दिशानिर्देशों और सॉफ्टवेयर बदलावों को असंवैधानिक घोषित करने और करीब 13 करोड़ वोटर्स के नाम हटाने की SIT जांच की मांग है।
देशभर में प्रदर्शन की तस्वीरें…
दिल्ली: चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च

हिमाचल: शिमला में EC के ऑफिस बोर्ड पर कालिख पोती

यूपी: लखनऊ में कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया

बिहार: पटना में भी EC ऑफिस का घेराव

उत्तराखंड: देहरादून में बैरिकेड तोड़ा

हरियाणा: चंडीगढ़ में कार्यकर्ताओं पर पानी छोड़ा गया

बंगाल: कोलकाता में मार्च निकाला

असम: गुवाहाटी में अखिल गोगोई हिरासत में लिया

कांग्रेस बोली- चुनाव आयोग मनमानी कर रहा
कांग्रेस का आरोप है कि ज्ञानेश कुमार चुनाव आयोग में मनमानी कर रहे हैं और दो अन्य आयुक्तों की बात नहीं सुन रहे हैं। पार्टी का ये आरोप इंडियन एक्सप्रेस में छपी उस खबर के बाद आया है जिसमें कहा गया है कि पिछले 10 महीनों में 14 बार दोनों चुनाव आयुक्तों ने आयोग के फैसलों पर आपत्ति जताई है।
कांग्रेस के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग को देखें…
अपडेट्स
36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बिहार: RJD कार्यकर्ताओं ने CEC का पुतला फूंका

राजद कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से इनकॉम टैक्स चौराहे तक प्रदर्शन किया। इनकॉम टैक्स चौराहे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।
11:15 AM25 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की

बिहार के पटना में कांग्रेसी कार्यकर्ता ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। प्रशासन ने इन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं- पुलिस के बीच धक्का मुक्की हुई।
10:57 AM25 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़: बारिश में भीगते हुए कांग्रेस का पैदल मार्च

रायपुर में बारिश के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरे। वोटर लिस्ट में बदलाव, SIR और कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी चौक से शास्त्री चौक स्थित मुख्य चुनाव आयुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च किया।
10:34 AM25 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
10:24 AM25 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
जंतर-मंतर पर AISA का प्रदर्शन, भारी पुलिसबल तैनात
जंतर मंतर पर AISA नेहा बोरा ने प्रोटेस्ट बुलाया है। उसको रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड्स के साथ भारी पुलिसबल लगाया है। प्रदर्शनकारियों बसों में ले जाया गया। दीपांकर भट्टाचार्य, प्रशांत भूषण को पुलिस ने हिरासत में लिया।
10:17 AM25 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
बॉम्बे हाईकोर्ट में SIR के खिलाफ 2 याचिकाएं
महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में दो याचिकाएं दायर की गई हैं। इनमें SIR की संवैधानिक वैधता, प्रक्रिया और लागू करने के तरीके पर सवाल उठाए गए हैं।
याचिकाकर्ताओं का दावा है कि 2 चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बावजूद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने SIR से जुड़े 14 आदेश जारी किए। इन आदेशों को रद्द करने और दर्ज आपत्तियों को सार्वजनिक करने की मांग की गई है।
10:16 AM25 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी

कांग्रेस विधायकों को विधानसभा में प्रदर्शन के दौरान मार्शल ने रोका।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक पोस्टर लेकर पहुंचे। इन पर लिखा था कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें।
10:16 AM25 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
यूपी में मुख्य चुनाव आयुक्त के 2 कार्यक्रम स्थगित
चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में दो कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। इनमें CEC ज्ञानेश कुमार शामिल होने वाले थे। पहला कार्यक्रम मेरठ में 25 सितंबर को और दूसरा वाराणसी में 28 सितंबर को था।
चुनाव आयोग ने कहा कि दोनों कार्यक्रम 21 सितंबर को ही स्थगित किए गए थे और इसका मौजूदा विवाद से कोई संबंध नहीं है।
10:15 AM25 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
चुनाव आयोग को हटाने से जुड़ा पूरा मामला समझें…

द इंडियन एक्सप्रेस की 23 सितंबर की रिपोर्ट के मुताबिक, दो चुनाव आयुक्तों ने पिछले 10 महीनों में SIR को लेकर कम से कम 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज की। इनमें 4 आपत्तियां एक ही दिन की थीं।
हालांकि, चुनाव आयोग ने कहा था कि ऐसी आपत्तियां सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा हैं और SIR समेत सभी अंतिम फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं।
10:13 AM25 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार देशद्रोही
प्रियंका गांधी- 13 करोड़ मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। राहुल गांधी कई प्रेस कॉन्फ्रेंस में इससे जुड़े सबूत पेश कर चुके हैं। इस मुद्दे को सिर्फ राजनीतिक दावा बताकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
राहुल गांधी- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश ने वोट चोरी की है। वे देशद्रोही हैं। मैंने उनकी नियुक्ति का विरोध किया था, लेकिन सरकार ने मेरी बात नहीं मानी।

कांग्रेस की महाभियोग लाने की तैयारी: कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष 6 महीने में दूसरी बार चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी में है। इससे पहले अप्रैल में महाभियोग प्रस्ताव लाया गया था, लेकिन लोकसभा में खारिज हो गया था।
महुआ ने FIR की मांग: TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ दिल्ली के संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महुआ का आरोप है कि ज्ञानेश ने मतदाता सूची में नियमों के खिलाफ बदलाव किए गए और पात्र मतदाताओं के नाम हटाए गए।
चिराग पासवान- CEC को अपनी बात स्पष्ट और मजबूती से रखनी चाहिए, ताकि चुनावी प्रक्रिया पर लोगों का भरोसा बना रहे। आयोग की जिम्मेदारी विपक्ष को जवाब देना नहीं, बल्कि जनता का विश्वास बनाए रखना है।
10:12 AM25 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
कॉकरोच पार्टी बोली- मुख्य चुनाव आयुक्त 48 घंटे में इस्तीफा दें, वरना देशभर में आंदोलन करेंगे

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे में इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया है। पार्टी ने कहा कि अगर उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो देशभर में आंदोलन किया जाएगा और इसके बाद दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे। पूरी खबर पढ़ें…
