- Hindi News
- National
- Cyclone Arnab Rainfall Flood LIVE Update; Andhra Pradesh Odisha Bengal Alert | MP UP Rajasthan Weather
38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बंगाल की खाड़ी से बना अर्नब चक्रवात उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तट से देर रात 11 से 1 बजे के बीच टकरा गया। इसके असर से दोनों राज्यों के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। ओडिशा में करीब 5 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। दक्षिणी जिलों में 4 से ज्यादा पुल और सड़कें बह गईं।
आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के कलिंगपट्टनम के कई इलाकों में भारी बारिश के साथ 75 किमी प्रति घंटे तक की हवाएं चलीं। विजयवाड़ा में सुबह से लगातार बारिश हो रही है, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया है। शहर के कई स्कूलों में लगातार दूसरे दिन छुट्टी घोषित की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, यह सिस्टम पिछले 6 घंटे में 3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा।
वहीं, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का अनुमान है। दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

ओडिशा के मलकानगिरी में भारी बारिश से कई पुल बह गए हैं। इससे मलकानगिरी, कालीमेला, मोटू और पोडिया के बीच कनेक्टिविटी प्रभावित हुई है। NH-326 पर सैकड़ों गाड़ियां फंसी हुई हैं।

बिहार के पटना में बुधवार देर शाम तेज हवा के साथ बारिश हुई।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज में गुरुवार सुबह 6 बजे से जिले के कई हिस्सों में बारिश हो रही है।

कोलकाता में बारिश के बीच सड़क पर जाते समय खुद को ढके हुए यात्री।

ओडिशा के पुरी में भारी बारिश जारी।


देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स नीचे लाइव ब्लॉग में देखें…
लाइव अपडेट्स
39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चक्रवात क्या होते हैं और ये बनते कैसे हैं?
साइक्लोन शब्द ग्रीक भाषा के साइक्लोस (Cyclos) से लिया गया है, जिसका अर्थ है सांप की कुंडलियां। इसे ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में ट्रॉपिकल साइक्लोन समुद्र में कुंडली मारे सांपों की तरह दिखाई देते हैं। चक्रवात एक गोलाकार तूफान (सर्कुलर स्टॉर्म) होते हैं, जो गर्म समुद्र के ऊपर बनते हैं। जब ये चक्रवात जमीन पर पहुंचते हैं, तो अपने साथ भारी बारिश और तेज हवाएं लेकर आते हैं। ये हवाएं उनके रास्ते में आने वाले पेड़ों, गाड़ियों और कई बार तो घरों को भी तबाह कर सकती हैं।
साइक्लोन बनने का प्रोसेस कुछ इस तरह है…
चक्रवात समुद्र के गर्म पानी के ऊपर बनते हैं। समुद्र का तापमान बढ़ने पर उसके ऊपर मौजूद हवा गर्म और नम होने की वजह से ऊपर उठती है। इससे उस हवा का एरिया खाली हो जाता है और नीचे की तरफ हवा का प्रेशर यानी वायु दाब कम हो जाता है। इस खाली जगह को भरने के लिए आसपास की ठंडी हवा वहां पहुंचती है। इसके बाद ये नई हवा भी गर्म और नम होकर ऊपर उठती है।
इसका एक साइकिल शुरू हो जाता है, जिससे बादल बनने लगते हैं। पानी के भाप में बदलने से और भी बादल बनने लगते हैं। इससे एक स्टॉर्म साइकिल या तूफान चक्र बन जाता है, जो धरती के घूमने के साथ ही घूमते रहते हैं।
स्टॉर्म सिस्टम के तेजी से घूमने की वजह से उसके सेंटर में एक आई बनता है। तूफान के आई को उसका सबसे शांत इलाका माना जाता है, जहां एयर प्रेशर सबसे कम होता है। ये स्टॉर्म सिस्टम हवा की स्पीड 62 किमी/घंटे होने तक ट्रॉपिकल स्टॉर्म कहलाते हैं। हवा की रफ्तार 120 किमी/घंटे पहुंचने पर ये स्टॉर्म साइक्लोन बन जाते हैं।
साइक्लोन आमतौर पर ठंडे इलाकों में नहीं बनते हैं, क्योंकि इन्हें बनने के लिए गर्म समुद्री पानी की जरूरत होती है। लगभग हर तरह के साइक्लोन बनने के लिए समुद्र के पानी के सरफेस का तापमान 25-26 डिग्री के आसपास होना जरूरी होता है। इसीलिए साइक्लोन को ट्रॉपिकल साइक्लोन भी कहा जाता है। ट्रॉपिकल इलाके आमतौर पर गर्म होते हैं, जहां साल भर औसत तापमान 18 डिग्री से कम नहीं रहता।
03:56 AM24 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना ऑरेंज अलर्ट जारी
पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना में कम दबाव के असर से भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तटीय इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है।
03:16 AM24 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश: लखनऊ-महाराजगंज समेत 5 शहरों में बारिश

यूपी में 3 दिन बाद फिर मानसूनी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। गुरुवार को लखनऊ, गोंडा, महराजगंज, उन्नाव, प्रयागराज में बारिश हुई। गोंडा में सुबह 4 बजे से मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 2 घंटे में जिले में 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। प्रशासन ने कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें…
03:13 AM24 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड: 10 जिलों में बारिश की संभावना

उत्तराखंड के 10 जिलों में आज बारिश की संभावना है। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, पौड़ी, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ शामिल है। राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें…
03:00 AM24 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
हिमाचल: अगले 5 दिन बरसेंगे बादल, 3॰C तक गिरेगा तापमान

हिमाचल की राजधानी समेत राज्य के अधिकांश भागों में आज अच्छी धूप खिली है। मौसम विभाग (IMD) की माने तो दोपहर बाद से वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश में अगले पांच दिन बारिश का पूर्वानुमान है। IMD ने 26 और 27 सितंबर को भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों के तापमान में गिरावट आने के साथ सुबह-शाम और रात के समय ठंड बढ़ेगी। पूरी खबर पढ़ें…
02:59 AM24 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
पंजाब-चंडीगढ़: मानसून की विदाई, आज ड्राई रहेगा मौसम

पंजाब के अधिकतर हिस्सों से मानसून अब विदा हो चुका है। 23 सितंबर को मानसून की वापसी रेखा गुरदासपुर और चंडीगढ़ से होकर गुजर रही थी। इसके साथ ही पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम के धीरे-धीरे शुष्क होने का दौर शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज मौसम ड्राई रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…
02:58 AM24 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
हरियाणा: 21 जिलों से लौटा दक्षिण-पश्चिम मानसून

हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई प्रक्रिया तेजी से पूरी हो रही है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यमुनानगर जिले के कुछ हिस्सों को छोड़कर प्रदेश के लगभग 21 जिलों से मानसून की पूरी तरह विदाई हो चुकी है।
यही स्थिति पड़ोसी राज्यों में भी है, पंजाब के लगभग 92% हिस्से, राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों से भी मानसून वापस लौट चुका है। मानसून के जाते ही अब मौसम के तेवर बदलने लगे हैं। पूरी खबर पढ़ें…
02:53 AM24 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
बिहार: पूरे राज्य में आंधी-बारिश का अलर्ट

पटना, समस्तीपुर और बेगूसराय में गुरुवार की सुबह से रुक रुक कर बारिश हो रही है। पटना में बुधवार की रात से ही मौसम बदला हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी गुरुवार को बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। इसमें 19 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और 19 जिलों में मध्यम बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…
02:24 AM24 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश: 10 जिलों में आज तेज बरसात होगी

विदाई से पहले मध्य प्रदेश में तेज बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय हो गया है। 25-26 सितंबर को ज्यादा असर रहेगा। इस दिन पूर्वी हिस्से के अधिकांश जिलों में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है।
गुरुवार को 10 जिलों में तेज बारिश का अनुमान है। प्रदेश में अब तक औसत 34.3 इंच बारिश हो चुकी है, जो कोटे की 91.9 प्रतिशत है। पूरी खबर पढ़ें…
02:16 AM24 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
राजस्थान: मानसून के बीच गर्मी का नया रिकॉर्ड, 10 साल में सितंबर सबसे गर्म

राजस्थान से मानसून की वापसी नहीं हुई है, इस बीच गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। राज्य में बुधवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया।
पश्चिमी जिलों में गर्म हवा चलने से बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर में सामान्य से 5 डिग्री तक ऊपर दर्ज हुआ। इन इलाकों में अधिकतम तापमान 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पूरी खबर पढ़ें…
