मनु कुमार सिंह | प्रतापगढ़4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

प्रतापगढ़ की छात्रा श्रद्धा पांडेय को बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में टॉप करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने अपने प्रतापगढ़ दौरे के दौरान उन्हें सार्वजनिक मंच से यह सम्मान दिया।मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे जीआईसी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने श्रद्धा पांडेय को आईपैड भेंट किया। श्रद्धा ने इस उपलब्धि से जिले का नाम रोशन किया है।
कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रद्धा की सफलता न केवल प्रतापगढ़ बल्कि पूरे प्रदेश के युवाओं, विशेषकर छात्राओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से यह साबित किया है कि कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता।
मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान प्राप्त करने के बाद श्रद्धा पांडेय ने कहा कि यह उनके जीवन का एक यादगार क्षण है। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने और समाज की सेवा के लिए प्रेरित करेगा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी उनकी उपलब्धि पर अभिनंदन किया।
