- Hindi News
- National
- CJP Protest March LIVE Photos Update; Parliament Street | Saurav Das Nishu Azad Vs Delhi Police
नई दिल्ली3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सीजेपी नेता शुक्रवार को संसद मार्ग थाने पहुंचे।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शुक्रवार को कार्यकर्ता नीशू भारद्वाज के पिता संजय से मारपीट के विरोध में पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन तक मार्च निकाला। प्रदर्शन में CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका भी शामिल हुए।
नीशू का आरोप है कि 23 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान उनके पिता संजय के साथ मारपीट की गई और उनका सिर फोड़ दिया गया। CJP का कहना है कि मामले में FIR दर्ज हुए करीब डेढ़ महीना हो चुका है, लेकिन आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
इस बीच स्वतंत्र का एक पॉडकास्ट वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह संजय पर हमला करने की बात कबूल करता नजर आया। हालांकि, उसने कहा कि उसने ऐसा सेल्फ डिफेंस में किया था। इस पर सौरव दास ने सवाल उठाया कि जब आरोपी खुद हमला करने की बात स्वीकार कर रहा है तो पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है।
इससे पहले गुरुवार को नीशू आजाद ने राहुल गांधी से मदद मांगी थी। राहुल ने उन्हें भरोसा देते हुए कहा था, “हम तुम्हारे साथ हैं।” दरअसल, 20 अगस्त को राहुल गांधी ने इसी पुलिस स्टेशन में छात्र प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल साहिल की FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर करीब 6 घंटे धरना दिया था।
थाने के बाहर CJP समर्थक, 2 तस्वीरें…

सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका को पुलिस ने बैरेकेडिंग लगाकर रोक दिया था। जिसके बाद उन्होंने पुलिस से बात की।

पुलिस ने बाद में सौरव और आशुतोष को बैरेकेडिंग के बीच से रास्ता देकर अंदर आने दिया।
मारपीट मामले में पीड़ित, आरोपी और दिल्ली पुलिस का पक्ष….

23 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान निशु के पिता संजय पर हमला हुआ था। इसके बाद CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने उन्हें मंच पर बुलाकर बात की थी।
1. पीड़ित पक्ष- संजय कुमार/नीशू आजाद
CJP कार्यकर्ता निशु आजाद के पिता संजय कुमार 23 जून को जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन के दौरान घायल हुए थे। संजय की शिकायत पर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में केस दर्ज हुआ। नीशू का आरोप है कि उनके पिता का सिर फोड़ा गया और डेढ़ महीने बाद भी पुलिस ने पर्याप्त कार्रवाई नहीं की।
2. आरोपी- स्वतंत्र भारद्वाज
स्वतंत्र भारद्वाज ने एक वायरल पॉडकास्ट में दावा किया कि उन्होंने संजय के सिर पर हमला किया था और उन्हें 60 टांके लगे थे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जेल नहीं जाना पड़ा। बाद में भारद्वाज ने अपने बयान को स्पष्ट करते हुए कहा कि यह हमला नहीं बल्कि सेल्फ-डिफेंस था। उनका दावा है कि 10-15 लोगों ने उन्हें घेर लिया था और अगर वह बचाव में कार्रवाई नहीं करते तो उन्हें भीड़ मार सकती थी।
3. दिल्ली पुलिस का पक्ष
पुलिस के मुताबिक 23 जून को संजय कुमार के सिर पर कड़ा (ब्रेसलेट) लगने से चोट आई। संजय को RML अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। मेडिको लीगल केस में चोट साधारण बताई गई।
पुलिस ने खोपड़ी फटने/फ्रैक्चर के दावे को गलत बताया। सूरज कुमार (24) और स्वतंत्र भारद्वाज (21) को मौके से हिरासत में लिया गया था। जांच के दौरान दोनों को नोटिस देकर पूछताछ की गई और पुलिस का कहना है कि कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है तथा जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
CJP के संसद मार्च थाने के बाहर प्रदर्शन की पल-पल की खबरें पढ़ने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं
अपडेट्स
9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर भीड़ बढ़ रही, देखिए रिपोर्ट
45 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एक दिन पहले स्वतंत्र भारद्वाज का वीडियो नीशू ने शेयर किया था

सोशल मीडिया पर वायरल पॉडकास्ट क्लिप में स्वतंत्र भारद्वाज ने यह दावा किया कि उसने ही निशु के पिता संजय कुमार का सिर फोड़ा था। 60 टांके लगाने पड़े थे। राजनीतिक रसूख के चलते मैं बिना किसी बड़ी कानूनी कार्रवाई के बच निकला।
इसके बाद निशु आजाद ने वीडियो पोस्ट कर कहा- ‘स्वतंत्र भारद्वाज का एक वायरल वीडियो हो रहा जिसमें वह खुद कबूल कर रहा है कि उसी ने मेरे पापा का सर फोड़ा था। उसके ऊपर धारा 307 लगनी चाहिए।’
‘हमने इस घटना के समय ही उसके खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी, लेकिन पुलिस कुछ कर ही नहीं रही है। दिल्ली पुलिस से हमारा विश्वास उठ चुका है। अब मुझे उम्मीद सिर्फ राहुल गांधी से हैं। प्लीज आप मुझे न्याय दिलाइए।’
‘अब मुझे राहुल गांधी जी से उम्मीद है कि वो न्याय दिला सकते हैं। जिन लोगों के मन में कानून का डर नहीं है, वो खुलेआम कैसे घूम सकते हैं। उन्हें सलाखों के पीछे होना चाहिए। खासकर ऐसे लोग अपनी गलती गर्व से लोगों को बता रहे हैं।’
1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सौरव बोले- आपराधिक गिरोह हमारे समाज में खुलेआम क्यों घूम रहे
सौरव दास ने कहा- जब जंतर-मंतर पर हमारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन चल रहा था, तब यहां हिंसा भड़क गई। इसके लिए जिम्मेदार आपराधिक गिरोह पहले भी दिल्ली में हिंसा में शामिल रहा है। वे इतने लंबे समय से हमारे समाज में खुलेआम क्यों घूम रहे हैं? यह हमारी समझ से परे है।
06:07 AM4 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
स्वतंत्र भारद्वाज बोले- मैंने सेल्फ डिफेंस में कदम उठाया था
आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज ने कहा, जिसे लोग हमला बता रहे हैं, वह वास्तव में आत्मरक्षा थी। अगर मैंने आत्मरक्षा में ऐसा नहीं किया होता, तो भीड़ मुझे पीट-पीटकर मार सकती थी या मेरी जान जा सकती थी।
मेरे पास इसका वीडियो सबूत है। मुझे 10-15 लोगों ने घेर रखा था। जब मैंने आत्मरक्षा में कदम उठाया, तो उनके सिर में चोट लगी।
दिल्ली पुलिस की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई थी। जांच अभी जारी है और मैं पूरी तरह सहयोग कर रहा हूं।
06:04 AM4 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
आशुतोष रांका बोले- आरोपी खुलेआम अपराध कबूल कर रहा है
CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, जंतर-मंतर पर एक प्रदर्शन के दौरान निशु के पिता संजय के साथ मारपीट की गई थी। हम लगातार न्याय की मांग करते रहे। अब दिल्ली में स्थिति ऐसी हो गई है कि आरोपी खुलेआम अपराध कबूल कर रहा है। लेकिन दिल्ली पुलिस ने BJP के इशारे पर कोई कार्रवाई नहीं की। हम निशु और उनके पिता के साथ खड़े रहे हैं। हम पुलिस से हत्या का मामला दर्ज करने की मांग करेंगे।
05:51 AM4 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
निशु आजाद संसद स्ट्रीट थाने पहुंचीं
निशु आजाद चंद्रशेखर आजाद के साथ संसद स्ट्रीट थाने पहुंची हैं।
05:50 AM4 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
CJP नेताओं ने कहा- न्याय मिलना चाहिए
CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका नई दिल्ली स्थित पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे। वे अपने नेता निशु आजाद और उनके पिता संजय के लिए न्याय की मांग करने पहुंचे।
आशुतोष रांका ने कहा, “जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन के दौरान निशु के पिता संजय के साथ मारपीट की गई थी। हम लगातार न्याय की मांग करते रहे। दिल्ली में अब स्थिति ऐसी हो गई है कि अपराधी खुलेआम अपराध कबूल कर रहा है। लेकिन दिल्ली पुलिस ने बीजेपी के इशारे पर कोई कार्रवाई नहीं की। हम निशु और उनके पिता के साथ खड़े रहे हैं। हम पुलिस से हत्या का मामला दर्ज करने की मांग करेंगे।”
05:47 AM4 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है स्वतंत्र भारद्वाज
स्वतंत्र भारद्वाज एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है, जो खुद को ‘स्वतंत्र सनातनी योद्धा’ बताता है। वह हिंदुत्व से जुड़े मुद्दों पर सोशल मीडिया पर कंटेंट पोस्ट करता है और उसके करीब 1.8 लाख इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं। वह मूल रूप से बिहार के दरभंगा का रहने वाला बताया जाता है और फिलहाल दिल्ली में रहता है। जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान संजय कुमार से कथित मारपीट के मामले में उसका नाम सामने आया है।

स्वतंत्र भारद्वाज पर जंतर-मंतर आंदोलन के समय CJP कार्यकर्ताओं को पीटने का आरोप है।
05:47 AM4 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
राहुल ने कहा- वे निशु के साथ खड़े रहेंगे
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने X पर पोस्ट कर निशु को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि निशु अपने समुदाय और छात्रों के अधिकारों के लिए आवाज उठाती हैं, इसलिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।
उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाया और पूछा कि आरोपी के खिलाफ अब कार्रवाई होगी या नहीं।
राहुल के समर्थन के बाद निशु ने कहा कि अब उसे न्याय मिलने की उम्मीद है। उसने कहा कि राहुल जैसे बड़े नेता का साथ मिलने से भरोसा बढ़ा है और उसे उम्मीद है कि स्वतंत्र भारद्वाज को जेल भेजा जाएगा।

05:46 AM4 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
पुलिस बोली- संजय को मामूली चोट लगी
दिल्ली के DCP ने बताया कि 23 जून को जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान हुई हाथापाई में गाजियाबाद निवासी संजय कुमार के सिर एक आरोपी के हाथ में पहने कड़े से चोट लगी थी। RML अस्पताल के डॉक्टरों ने इसे मामूली चोट बताया है।
पुलिस ने सिर फूटने की खबरों को अफवाह बताया है और कहा कि संजय के बयान पर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में केस दर्ज किया गया। सूरज कुमार और स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और कानूनी नोटिस दिया गया। पुलिस के मुताबिक, जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
05:46 AM4 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों के साथ राहुल की 2 प्रेस कॉन्फ्रेंस
5 अगस्त- लड़की ने कहा- भारत माता की जय बोलने पर देशद्रोही कहा, शांति से चलने पर भी मारा
राहुल अपने साथ चार प्रदर्शनकारी छात्र और छात्राओं को मीडिया के सामने लाए। एक छात्रा ने कहा- भारत माता की जय बोलने पर हमें देशद्रोही कहा गया। हम शांति से चल रहे थे तो एक पुलिस अफसर ने शरीर के ऊपरी हिस्से पर मारा।
राहुल गांधी ने कहा- प्रदर्शनकारियों ने कुछ भी गलत नहीं किया। इनका लगातार शोषण हो रहा है। ये बच्चे देश के भविष्य के लिए लड़े। इन्हें माफी मांगने की जरूरत नहीं। लोकतंत्र के लिए ये बच्चे लड़े, इसके लिए इनका धन्यवाद।
24 जुलाई- राहुल ने घायल छात्र की टी-शर्ट उठाकर घाव दिखाए, पुलिस की पैलेट गन से घायल हुआ

राहुल गांधी ने अपने आवास 10 जनपथ पर छात्रों के प्रदर्शन में घायल एक स्टूडेंट के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल ने छात्र के हाथ, पीठ और छाती में लगे घाव को दिखाया। राहुल ने कहा, ‘मैं यह बताना चाहता हूं कि यहां खड़ा मेरा भाई उस समय पैलेट गन से घायल हो गया था, जब वह तिरंगा लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन कर रहा था।’
05:44 AM4 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
36 दिन तक जंतर-मंतर पर चला था CJP का प्रदर्शन
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP ने 20 जून से 25 जुलाई तक, लगातार 36 दिनों तक धरना दिया था। इस दौरान हजारों छात्र, अभिभावक और युवा आंदोलन में शामिल हुए। पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी प्रदर्शन में शामिल हुए और भूख हड़ताल पर बैठे।
20 जुलाई को CJP ने संसद मार्च निकाला। इस दौरान छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। 25 जुलाई को तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने धरना समाप्त करने की घोषणा की थी।

