Sorting by

×


मुंबई/दिल्लीकुछ ही क्षण पहलेलेखक: एजेंसी इनपुट के साथ सुनील मौर्य और उदय भटनागर

  • कॉपी लिंक
मुंबई के शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन के लिए पहुंचे लोग।  - Dainik Bhaskar

मुंबई के शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन के लिए पहुंचे लोग।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन कर रही है। इसके लिए लोग मुंबई के शिवाजी पार्क पहुंच रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हैं। पार्क और आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है।

वहीं, दिल्ली में SIR के खिलाफ लेफ्ट, AAP और स्टूडेंट यूनियन ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर से सौरभ भारद्वाज, आतिशी, संजय सिंह समेत 700 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

जंतर-मंतर पर पुलिस, RAF जवान तैनात किए गए हैं। एहतियात के तौर पर आसपास के 12 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं।

इनमें जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।

SIR के खिलाफ दिल्ली-मुंबई में विरोध प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

लाइव अपडेट्स

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने मीडिया से बात की

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने मीडिया को संबोधित किया।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने मीडिया को संबोधित किया।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने मुंबई के शिवाजी पार्क में विरोध प्रदर्शन से पहले मीडिया को संबोधित किया। सौरव ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। पूरे देश के युवा, युवा पीढ़ी, पिछली बार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए सब बाहर आए थे और इस बार भी, ज्ञानेश कुमार के साथ ऐसा ही होने वाला है। मुंबई के युवा फिर से सड़कों पर उतर रहे हैं। आज शिवाजी पार्क में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन होने वाला है। और मैं चाहता हूं, मैं सभी मुंबईकरों और हमारे दोस्तों से अपील करता हूं।

28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई के शिवाजी पार्क में मीम वाले पोस्टर लेकर पहुंचे लोग

54 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

CJP के प्रदर्शन में डॉक्टर्स भी पहुंचे

09:38 AM2 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

महिला प्रदर्शनकारी का आरोप- हमें गिरफ्तार करने पुरुष पुलिसवाले आए

09:34 AM2 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों को बस में भरकर ले गई पुलिस

09:33 AM2 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प

09:19 AM2 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

मुंबई में CJP के प्रोटेस्ट में बच्चे भी पहुंचे

मुंबई के CJP का विरोध प्रदर्शन थोड़ी देर में शुरू होने वाला है। इस दौरान यहां छोटे-छोटे बच्चे भी पहुंच रहे हैं। भास्कर रिपोर्टर से बातचीत के दौरान एक व्यक्ति ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ प्रदर्शन में शामिल होने पुणे से आया है।

09:18 AM2 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

सौरभ भारद्वाज बोले- सरकार हमारी आवाज बंद करना चाहती है

AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सरकार हमारी आवाज बंद करना चाहती है। वे चाहते हैं कि हम वोट चोरी का मुद्दा न उठाएं।

08:54 AM2 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

मुंबई में CJP प्रोटेस्ट की तैयारी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पोस्टर लगे

08:52 AM2 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार: विपक्ष का लोकतंत्र बचाओ मार्च; चौराहों पर फोर्स तैनात

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज से विपक्ष का देश भर में प्रदर्शन है। इंडिया ब्लॉक की तरफ से भी 2 से 8 अक्टूबर तक प्रदर्शन का ऐलान किया गया है।

आज पटना में सीपीआई (माले) की ओर से लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाला गया है। इसमें कांग्रेस, सीपीएम और राजद, ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (AISA) भी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…

08:39 AM2 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

मुंबई में शिवाजी पार्क में प्रदर्शनकारी जुटने लगे

08:38 AM2 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

CJP प्रवक्ता सौरव दास बोले- मुंबई में प्रोटेस्ट 2.0, एक बार फिर एकजुट हों

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ देशभर में बड़ा आंदोलन हुआ था, जिसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए थे।

उन्होंने कहा कि कई सालों बाद मुंबई में इतने बड़े स्तर पर युवाओं का जोश देखने को मिला। इसलिए इस बार फिर मुंबई आने और यहीं से आंदोलन शुरू करने का फैसला किया गया।

दास ने कहा, मैं देशभर के युवाओं से अपील करता हूं कि वे एक बार फिर एकजुट हों, जैसे वे जंतर-मंतर 1.0 के दौरान हुए थे। इसी तरह CJP 2.0 भी होना चाहिए और हमें बड़े स्तर पर प्रदर्शन करना चाहिए।

07:53 AM2 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के अशोका रोड इलाके में जुटे प्रदर्शनकारी;VIDEO

07:50 AM2 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

प्रदर्शन में शामिल होने राजस्थान से दिल्ली पहुंचे बुजुर्ग; VIDEO

07:28 AM2 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

मुंबई में CJP प्रोटेस्ट से पहले शिवाजी पार्क में पुलिस तैनात

06:54 AM2 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में जंतर-मंतर पर बैरिकेडिंग, फिलहाल पूरी रोड खाली

06:34 AM2 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली पुलिस कमिश्नर जंतर-मंतर पहुंचे, सुरक्षा जायजा लिया

06:10 AM2 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

जंतर-मंतर पर RJD सांसद मनोज झा भी प्रदर्शन करने पहुंचे

जंतर-मंतर पर RJD सांसद मनोज झा ने कहा, क्या प्रदर्शन करने के लिए अनुमति की जरूरत होती है? आखिर यह गांधी का देश है। आज गांधी जयंती है। मैं कहना चाहता हूं कि देश को पुलिस स्टेट में बदल देने के बावजूद ज्ञानेश कुमार, पीएम और गृहमंत्री अपने गलत कामों को छिपा नहीं पाएंगे।

06:04 AM2 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

AAP नेता का दावा- पुलिस ने अरेस्ट किया, बस के अंदर का VIDEO डाला

05:50 AM2 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

05:27 AM2 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पुलिस की ड्रोन से निगरानी

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस आसपास के इलाके में ड्रोन से निगरानी कर रही है।

05:17 AM2 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

AAP की महिला कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया

05:03 AM2 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

आप नेता सौरभ भारद्वाज को पुलिस बस में बिठाकर ले गई

04:55 AM2 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के लिए निजामुद्दीन इलाके में बैरिकेडिंग

चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन को देखते हुए सेंट्रल दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। निजामुद्दीन इलाके के पास पुलिस बैरिकेड लगाए गए हैं।

04:48 AM2 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

आप नेता सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में लिया

04:43 AM2 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

AAP प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज जंतर-मंतर पहुंचे

दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर पहुंचे। उन्होंने कहा, बिना कार का इस्तेमाल किए मैं जंतर-मंतर पहुंचा हूं। आप भी यहां पहुंच सकते हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि दोपहर तक बड़ी संख्या में Gen-Z, महिलाएं और युवा चुनाव आयोग के खिलाफ अपनी आवाज उठाने के लिए जंतर-मंतर पहुंचेंगे।

उन्होंने कहा, प्रदर्शन करना हमारा अधिकार है। पुलिस हमें बता रही है कि प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। छह दिन पहले AAP ने यहां शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए आधिकारिक अनुमति मांगी थी।

04:35 AM2 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

जंतर-मंतर को 9 जोन में बांटा, हर जगह एक अधिकारी तैनात

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जंतर-मंतर और उसके आसपास के इलाके को 8-9 जोन में बांटा गया है। हर जोन में सुरक्षा की निगरानी के लिए एक वरिष्ठ IPS अधिकारी तैनात किया गया है।

04:00 AM2 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

जंतर-मंतर पर वॉटर कैनन तैनात, RAF जवान भी मौजूद

03:54 AM2 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में धारा 163 लागू, प्रदर्शन, जुलूस और सभा पर रोक

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू की गई। इसके तहत प्रदर्शन, जुलूस या सभा पर रोक रहेगी। एक जगह पर लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

03:48 AM2 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन बंद किया गया

03:46 AM2 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पुलिस, RAF तैनात

SIR के खिलाफ और मुख्य चुनाव आयुक्त से जवाबदेही की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं, राजनीतिक नेताओं और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने प्रदर्शन बुलाया है। इसे देखते हुए जंतर-मंतर पर पुलिस, RAF तैनात किए गए हैं।

03:43 AM2 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में 11 मेट्रो स्टेशन बंद, एंट्री-एग्जिट पर रोक

03:34 AM2 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

CJP की दिल्ली के जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की चेतावनी

सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने गुरुवार को मुंबई में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो अक्टूबर के अंत से दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि CJP 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन में शामिल नहीं होगी।

03:32 AM2 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

कॉकरोच पार्टी ने मुंबई में शाम 4 बजे प्रदर्शन बुलाया

03:30 AM2 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

दोनों आयुक्तों ने 4 बड़े सवाल उठाए…

1. फॉर्म-6 में बदलाव: नए वोटरों से पिछली SIR लिस्ट में खुद या परिवार के नाम की जानकारी मांगने पर दोनों ने सवाल उठाया। संधू ने इसे गैरकानूनी बताते हुए हटाने की मांग की।

2. वोटर डेटा का कंट्रोल: दोनों ने सवाल किया कि वोटर डेटाबेस का कंट्रोल दिल्ली में क्यों बढ़ रहा है और राज्यों की पहुंच क्यों सीमित हो रही है।

3. बंगाल में 16 लाख अपीलें: संधू ने पूछा कि हटाए गए नामों को लेकर करीब 16 लाख अपीलें किसने और किसकी अनुमति से दायर कीं।

4. गोवा के 97 वोटर: जांच में योग्य पाए गए 97 वोटरों को सॉफ्टवेयर की समस्या के कारण अंतिम लिस्ट में नहीं जोड़ा जा सका।

03:29 AM2 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

चुनाव आयोग ने फॉर्म-6 से 2003 वाला सवाल हटाया

चुनाव आयोग ने SIR पूरा हो चुके राज्यों में फॉर्म-6 में बड़ा बदलाव किया है। अब SIR में नाम कटने के बाद दोबारा नाम जुड़वाने के लिए 2003 की वोटर लिस्ट की जानकारी नहीं देनी होगी। आवेदक को यह बताने की जरूरत नहीं होगी कि उसका, माता-पिता या दादा-दादी का नाम उस लिस्ट में था या नहीं। फॉर्म-6 से इससे जुड़ा अतिरिक्त घोषणा-पत्र हटा दिया गया है।

हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि नाम बिना जांच के जुड़ जाएगा। वोटर बनने की पात्रता की जांच पहले की तरह होगी। फॉर्म-6 की सामान्य प्रक्रिया भी जारी रहेगी। यह बदलाव फिलहाल सिर्फ उन राज्यों में लागू है, जहां SIR पूरा हो चुका है।

03:29 AM2 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

CJP के प्रदर्शन के बाद हुआ था धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

CJP ने 19 जून से 25 जुलाई तक दिल्ली के जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान (पूर्व शिक्षा मंत्री) के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। 36 दिन के विरोध के बाद प्रधान ने इस्तीफा दे दिया था।

NEET पेपर लीक विवाद के बाद CJP ने प्रधान के इस्तीफे को मुद्दा बनाया था। इस प्रदर्शन के दौरान एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी भूख हड़ताल पर बैठे थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *