Sorting by

×


पोषित कुमार | अनूपशहर, बुलंदशहर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

​बुलंदशहर के अनूपशहर में मंगलवार दोपहर को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर लौट रहे 11वीं कक्षा के एक छात्र की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक छात्र ने महज दो दिन पहले ही स्कूल में दाखिला लिया था। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठा उसका 14 वर्षीय ममेरा भाई बाल-बाल बच गया, जिसे मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना की तस्वीरें…

हादसे की खबर मिलने के बाद सीएचसी पहुंचे परिजन।

हादसे की खबर मिलने के बाद सीएचसी पहुंचे परिजन।

शव की जांच पड़ताल करती पुलिस।

शव की जांच पड़ताल करती पुलिस।

सत्यम की फाइल फोटो।

सत्यम की फाइल फोटो।

​ सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर

यह पूरी घटना पास में ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के अनुसार, सड़क पर आगे एक स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी थी, जिसके ठीक पीछे एक पिकअप वाहन रुका हुआ था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सीधे पिकअप से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों छात्र उछलकर सड़क पर गिर गए और सत्यम को गंभीर चोटें आईं।

दो दिन पहले ही लिया था एडमिशन

जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय सत्यम (पुत्र सूरज), निवासी गांव हसनपुर (थाना अहार), बचपन से ही अपनी ननिहाल गांव बिरौली में रह रहा था। उसने दो दिन पहले ही अनूपशहर के आरडीपीडी स्कूल में कक्षा 11 में एडमिशन लिया था। मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपने दूर के मामा गांव बिरौली निवासी के बेटे गोलू (14) के साथ बाइक से घर लौट रहा था। स्कूल से महज कुछ ही दूरी पर करनपुर पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हो गया।

भाई ने देखा तो पैरों तले खिसकी जमीन

मृतक के ममेरे भाई अभिषेक ने बताया कि वह उसी समय पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने आया था। दुर्घटना देखकर जब वह मौके पर पहुंचा, तो लहूलुहान हालत में अपने बुआ के लड़के सत्यम को देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। घायल सत्यम को तुरंत नजदीकी प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सरकारी अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी, तहरीर का इंतजार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अनूपशहर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि छात्र के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, छात्र की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक दो भाई है जिसमें वह बड़ा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *