Sorting by

×


भोपाल4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
राकेश अग्रवाल 1982 बैच के अधिकारी थे।  - Dainik Bhaskar

राकेश अग्रवाल 1982 बैच के अधिकारी थे।

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की बुधवार सुबह सूरजनगर स्थित घर में हत्या कर दी गई। उनका शव कमरे में जमीन पर मिला। गले पर धारदार हथियार के निशान हैं। घर में अलमारी के लॉक टूटे मिले। किचन में LPG सिलेंडर का पाइप निकला था, जिससे पूरे घर में गैस भर गई थी। आग लगाने की साजिश थी।

शुरुआती जांच में पुलिस का शक 27 सितंबर को काम पर रखे गए केयरटेकर वरुण कुमार पर है, जो वारदात के बाद से लापता है। वरुण की आखिरी लोकेशन कुरवाई-बीना रोड मिली है। वरुण CCTV फुटेज में घर से जाते दिख रहा है। बेटे के लौटने के बाद होगा अंतिम संस्कार

राकेश अग्रवाल के इकलौते बेटे अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी में जॉब करते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद उनके गुरुवार रात तक भोपाल पहुंच सकते हैं। बेटे के भोपाल पहुंचने के बाद शुक्रवार को भदभदा विश्रामघाट में राकेश अग्रवाल का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए…

CCTV फुटेज में बैग लेकर भागते दिखा केयरटेकर वरुण कुमार।

CCTV फुटेज में बैग लेकर भागते दिखा केयरटेकर वरुण कुमार।

राकेश अग्रवाल सूरजनगर के इसी मकान में रहते थे।

राकेश अग्रवाल सूरजनगर के इसी मकान में रहते थे।

किसी भी शख्स के मकान के अंदर जाने पर मनाही है।

किसी भी शख्स के मकान के अंदर जाने पर मनाही है।

सुबह 5:30 बजे बाहर से बंद मिला मेन डोर

राकेश अग्रवाल की पत्नी निशी अग्रवाल ने बताया- बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे मेरी नींद खुली। मॉर्निंग वॉक के लिए निकल रही थी, तभी मेन डोर बाहर से बंद मिला। मैंने घर के कर्मचारी अमर थापा को फोन किया।

उन्होंने बताया- इसके बाद राकेश अग्रवाल के कमरे की तरफ गईं। दरवाजा खोलने पर राकेश अग्रवाल का शव जमीन पर पड़ा मिला। उन्होंने आसपास के लोगों और घर के नौकरों को जानकारी दी। सूचना के बाद रातीबड़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

घर में कोई कीमती ज्वेलरी नहीं रखी थी

राकेश अग्रवाल की पत्नी ने पुलिस को बताया कि घर में कोई कीमती ज्वेलरी नहीं रखी थी। अग्रवाल दंपती का एक ही बेटा है, जो फिलहाल अमेरिका में रहता है। वह अपने पति के साथ यहां रहती हैं। घर का एक नौकर वरुण कुमार गायब है। उसका सामान भी घर में नहीं मिला है।

वरुण को 27 सितंबर को काम पर रखा था

पत्नी ने बताया- वरुण कुमार को केयरटेकर के तौर पर रखा गया था। उसे दवाएं समय पर देने, घर के अंदरूनी हिस्से की देखरेख, पानी भरने और सामान लाने जैसे काम करने थे। उसके रहने के लिए घर के पिछले हिस्से में कमरा दिया गया था। वरुण को भोपाल की वर्मा एजेंसी के जरिए नौकरी मिली थी।

ये केयरटेकर वरुण कुमार की तस्वीर है। इसी पर हत्या का शक है।

ये केयरटेकर वरुण कुमार की तस्वीर है। इसी पर हत्या का शक है।

घर में गैस भरी मिली

पुलिस को घर में आग लगाने की कोशिश के संकेत भी मिले हैं। किचन में LPG सिलेंडर का पाइप निकला हुआ था। पूरे घर में गैस भर गई थी। घर की अलमारी के लॉक टूटे मिले हैं। इसी आधार पर लूट के इरादे से हत्या किए जाने की आशंका की भी जांच की जा रही है।

सूरज नगर से भदभदा की ओर जाते दिखा केयरटेकर

पुलिस के मुताबिक, हत्या रात 12 बजे से 2 बजे के बीच हुई। इसके करीब 15 मिनट बाद यानी 2:15 बजे वरुण सूरज नगर से भदभदा की ओर जाने वाली सड़क पर एक दुकान के CCTV में दिखाई दिया।

फुटेज में वह सड़क पर जाता हुआ दिख रहा है। वह किस दिशा में गया और उसके बाद कहां पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस को उसकी आखिरी लोकेशन कुरवाई-बीना रोड पर मिली है।

वर्मा होम हेल्थ केयर विश्वकर्मा नगर की तस्वीर है।

वर्मा होम हेल्थ केयर विश्वकर्मा नगर की तस्वीर है।

वर्मा होम हेल्थ केयर से पुलिस ने जुटाए दस्तावेज

भोपाल में वर्मा होम हेल्थ केयर विश्वकर्मा नगर, गणेश मंदिर के पास बागसेवनिया में संचालित है। कंपनी बुजुर्गों और मरीजों की देखरेख, घर पर चिकित्सीय सहायता, बच्चों की देखभाल के लिए सहायक और होम फिजियोथेरेपी जैसी सेवाएं उपलब्ध कराती है।

रिटायर्ड आईएएस हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस कंपनी के कार्यालय पहुंची। जिम्मेदारों से आरोपी वरुण से जुड़ी जरूरी जानकारी और दस्तावेज हासिल किए। पुलिस अब इन दस्तावेजों के आधार पर आरोपी के बैकग्राउंड और वेरिफिकेशन की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस मामले की जांच कर रही।

पुलिस मामले की जांच कर रही।

जीतू पटवारी ने सरकार पर निशाना साधा

मर्डर को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को घेरा। उन्होंने लिखा- देश के सबसे असफल गृहमंत्री की उपलब्धि हासिल करने के बाद भी यदि सत्ता, सिस्टम और सरकार में कोई सुधार नहीं है, तो आपका पूरा तंत्र ‘निकृष्ट और निर्लज्ज’ हो चुका है।

कई बिंदुओं पर जांच जारी

एसीपी अंकिता खातरकर ने बताया- हत्या के मकसद के साथ घर में जबरन घुसने के निशान, कोई सामान गायब होने, गैस खोलने और केयरटेकर के वारदात के बाद गायब होने जैसे पहलुओं की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया- वारदात के समय घर में कौन मौजूद था। हत्या के बाद घटनाक्रम क्या रहा, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। इन बिंदुओं पर जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ होगी।

पुलिस यह जांच कर रही है कि उसका पुलिस वेरिफिकेशन हुआ था या नहीं। एजेंसी से भी संपर्क किया जा रहा है। उसका रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस और अन्य विवरण भी जांच के दायरे में हैं।

………………………

ये खबर भी पढ़ें…

भोपाल में लेडी इंस्पेक्टर की हत्या, प्रेमी ने किया सुसाइड

भोपाल में दतिया की आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले (35) का शव मिला है। उनके सिर पर चोटों के निशान थे। मकान मीनाक्षी के दोस्त पवन कुमार द्विवेदी (35) का है। घर से करीब 20 मीटर दूर पेड़ पर पवन का शव फंदे से लटका मिला। पढे़ं पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *