Sorting by

×


  • Hindi News
  • National
  • Bengaluru Loan Case: Woman Kidnapped, Assaulted & Threatened | 3 Arrested

1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु में लोन की रकम और ब्याज चुकाने को लेकर 30 साल की महिला के अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला को कई दिनों तक एक घर में बंधक बनाकर रखा गया और पैसे नहीं देने पर उसे जबरन कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया गया। उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी गई।

चंद्रा लेआउट पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं नाजथ और रेशमा बानू और रेशमा का पति सुहैल शामिल हैं। पुलिस ने सैफ समेत कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

काम के बहाने घर बुलाया, फिर बेटे समेत ले गए

महिला के मुताबिक, उसने करीब दो साल पहले नाजथ से 50 हजार रुपये साप्ताहिक किस्त पर और रेशमा बानू से 1 लाख रुपये मासिक ब्याज पर उधार लिए थे। आर्थिक परेशानी के कारण वह कुछ हफ्तों से किस्त नहीं चुका पा रही थी।

27 अगस्त को नाजथ ने उसे कुछ काम और पैसे देने के बहाने मेट्रो लेआउट स्थित अपने घर बुलाया। महिला अपने छोटे बेटे के साथ वहां पहुंची। आरोप है कि कुछ देर बाद रेशमा, उसका पति सुहैल और दो अन्य लोग घर में घुस आए। उन्होंने दरवाजा बंद कर महिला के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।

आरोप है कि उससे ब्याज समेत कुल 11 लाख रुपये मांगे गए। उसे चाकू दिखाकर धमकाया गया। इसके बाद महिला और उसके बेटे को जबरन ऑटो में बैठाकर कुंबलगोडु स्थित एक घर ले जाया गया।

डंडे से पीटा, निर्वस्त्र वीडियो बनाया

महिला ने आरोप लगाया कि कुंबलगोडु के घर में उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया और डंडे से पीटा गया। 29 अगस्त को आरोपियों ने उसे जबरन कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया और मोबाइल से वीडियो बना लिया।

महिला का आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे बकाया रकम चुकाने को कहा गया। सुहैल ने उसे देह व्यापार में धकेलने की धमकी भी दी। महिला का बड़ा बेटा 29 अगस्त को उसकी मां के घर भेज दिया गया, जबकि उसे वहीं रोके रखा गया।

वकील के पास ले जाकर कागजों पर साइन कराए

शिकायत के मुताबिक, 30 अगस्त को महिला को सिटी मार्केट के पास एक वकील के पास ले जाया गया। वहां उससे कुछ कागजों पर जबरन हस्ताक्षर कराए गए। इसके बाद उसे फिर उसी घर में ले जाया गया।

31 अगस्त को महिला ने टॉयलेट जाने का बहाना बनाया। इसी दौरान उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस घर पहुंची और महिला को वहां से बाहर निकालकर चंद्रा लेआउट थाने ले गई।

पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर नाजथ, रेशमा बानू, सुहैल, सैफ और अन्य के खिलाफ अपहरण, गलत तरीके से बंधक बनाने, मारपीट, धमकी और आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।

जांच के बाद नाजथ, रेशमा और सुहैल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *