Sorting by

×


अनुराग पाठक | बहराइच8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बहराइच में यातायात पुलिस ने बुधवार को जिले भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1158 वाहनों का चालान किया गया और उन पर 14 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया।

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर नगर और ग्रामीण इलाकों में यह अभियान चलाया गया। यातायात प्रभारी राम प्रसाद यादव के नेतृत्व में दोपहिया और चारपहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिसमें कुल 14 लाख 21 हजार 700 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

यातायात प्रभारी ने बताया कि अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने और वाहनों पर गलत या अस्पष्ट नंबर प्लेट लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान चार वाहनों को सीज भी किया गया।

उन्होंने आम जनता से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम किया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *