Sorting by

×


वड़ोदरा के रहने वाले 6 दोस्त शनिवार रात उज्जैन के लिए निकले थे।

धार जिले के बदनावर में रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रॉले ने वैन को सामने से ऐसी टक्कर मारी कि वह पिचक गई। वैन में सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गुजरात में पंचमहल के रहने वाले ये युवक आपस में दोस्त थे और उज्जैन से महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे।

.

हादसा रविवार दोपहर करीब 1 बजे पंचकवास गांव के पास उज्जैन फोरलेन पर हुआ। वैन की हालत ऐसी थी कि उसकी बॉडी काटकर दो शव निकाले जा सके। ट्रॉला ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हादसे में इनकी गई जान

1. विशाल पिता रमेश भाई परमार 2. विमल कुमार पिता मुकेश भाई सोलंकी 3. दीपक कुमार पिता मुकेश भाई बारिया 4. राकेश कुमार पिता भूपतसिंह मकवाना 5. परेश कुमार पिता शैलेष भाई परमार 6. मितेश उर्फ मयूर पिता प्रकाश भाई चौहान

राकेश चला रहा था वैन

देर शाम करीब साढ़े 6 बजे मृतकों के परिजन पंचमहल से बदनावर पहुंचे। पोस्टमॉर्टम के बाद शव उन्हें सौंपे गए। मितेश के चाचा अश्विन चौहान ने कहा- आज सुबह ही मयूर से बात हुई थी। सभी दोस्त शनिवार को महाकाल दर्शन के लिए घर से निकले थे। वैन राकेश चला रहा था।

इनमें से एक रॉयल एन्फील्ड शोरूम में काम करता था। बाकी पांच फाइनेंस कंपनी में थे।

देखिए, हादसे के बाद की तस्वीरें…

ट्रॉले ने ईको वैन को सामने से टक्कर मारी।

ट्रॉले ने ईको वैन को सामने से टक्कर मारी।

हादसे में ईको वैन के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में ईको वैन के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से वैन में फंसे शवों को बाहर निकाला।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से वैन में फंसे शवों को बाहर निकाला।

हादसा उज्जैन-बदनावर फोरलेन हाईवे पर हुआ।

हादसा उज्जैन-बदनावर फोरलेन हाईवे पर हुआ।

ट्रॉले में लोहे का सामान भरा था

पुलिस ने कहा- प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वैन में 6 लोग सवार थे। ट्रॉला नंबर GJ39 DB 9248 रॉन्ग साइड से उज्जैन की ओर जा रहा था। इसमें लोहे का सामान भरा था। वहीं, मारुति ईको वैन नंबर GJ17 CK 6134 उज्जैन से गुजरात की ओर जा रही थी।

कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, एसपी सचिन शर्मा, एडिशनल एसपी पारुल बेलापुरकर ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। कलेक्टर मीणा ने बताया कि ट्रॉला ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मृतकों के परिजन को सूचना दे दी है। शवों का पंचनामा बनाकर उन्हें बदनावर सिविल अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया गया है।

ग्राइंडर से गाड़ी काटकर निकाले शव

प्रत्यक्षदर्शी महिपाल सिंह ने कहा- हमारा मकान सड़क किनारे ही है। हम घर पर बैठे थे, अचानक तेज आवाज आई। बाहर आए तो देखा कि एक्सीडेंट हुआ है। कार में कुछ लोग फंसे थे। पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कार के गेट को ग्राइंडर से काटकर शवों को बाहर निकाला।

ये खबर भी पढ़ें…

नेपाल से पुणे जा रही बस की ट्रक से टक्कर

नेपाल से पुणे जा रही स्लीपर बस भिंड में एलपीजी सिलेंडर से लदे ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 15 यात्री घायल हैं। बस का ड्राइवर केबिन में फंस गया था, जिसे ग्रामीणों ने बाहर निकाला। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *