![]()
गोवा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वोटर लिस्ट में नाम नहीं जुड़ने वाले 97 लोगों में से 88 के फॉर्म जमा हो चुके हैं। 3 लोगों के पास पुर्तगाली पासपोर्ट हैं, जबकि 6 लोग विदेश में रहते हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन 6 लोगों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। दरअसल, गोवा में 97 ऐसे वोटर, जिन्हें इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर्स ने पात्र माना था, सॉफ्टवेयर की समस्या के कारण अंतिम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हो सके। रिपोर्ट में इसे डेटा सिस्टम के केंद्रीकरण से जुड़ी चिंता के उदाहरण के तौर पर बताया गया। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
Source link