Sorting by

×




राजगढ़ के ब्यावरा में भोपाल बायपास ब्रिज पर शुक्रवार सुबह करीब 8.30 बजे तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई। ब्रिज कर्व होने के कारण बस दीवार से टकरा गई। ऊपर की स्लीपर सीटों पर सवार लोग खिड़कियां टूटने से ब्रिज के नीचे गिर गए। कुछ लोग ब्रिज पर भी गिरे। हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए। 4 यात्रियों की मौत हो गई, इनमें ड्राइवर भी शामिल है। बाकी घायलों का इलाज जारी है। बस कानपुर से इंदौर आ रही थी। मरने वालों में बेंगलुरु के एक थाना प्रभारी और एक सायबर इंस्पेक्टर भी हैं। 11 लोग घायल हुए हैं। इनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से बस से यात्रियों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को ब्यावरा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज शुरू किया गया। गंभीर घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद भोपाल रेफर किया गया है। 2 तस्वीरें देखिए… ब्रिज कर्व है, इस कारण हादसा हुआ- एसपी एसपी अमित तोलानी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ओवर स्पीड का मामला लग रहा है। ब्रिज कर्व है, इस कारण हादसा हुआ है। जांच की जा रही है। गंभीर घायलों को भोपाल रेफर किया जा चुका है। पुलिस मृतकों की पहचान की प्रक्रिया में जुटी है। घटना की जानकारी मिलने पर राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार और एसपी अमित तोलानी सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। अधिकारियों ने डॉक्टरों से घायलों के उपचार और उनकी स्थिति की जानकारी ली।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *