Sorting by

×




जौनपुर की जलालपुर पुलिस ने लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इजरी मोड़ के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटे गए तीन लाख रुपये और वारदात में इस्तेमाल किया गया वाहन भी बरामद किया गया है। एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि जौनपुर के शकरमंडी निवासी आकाश सेठ पुत्र भरत लाल ने जलालपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आकाश सेठ के अनुसार, कुछ अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट कर तीन लाख रुपये लूट लिए और जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत के आधार पर थाना जलालपुर में अजय सिंह उर्फ पिंटू और अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपने अपराध करने का तरीका बताया। उन्होंने खुलासा किया कि वे पहले लोगों को कस्टम से चुराया गया सोना सस्ते दाम पर बेचने का लालच देते थे। जब कोई व्यक्ति सोना खरीदने के लिए पैसे लेकर आता था, तो वे उसे पुलिस का डर दिखाकर उसका पैसा लूट लेते थे और वहां से भगा देते थे। गिरोह के मुख्य सदस्य अजय सिंह उर्फ पिंटू ने स्वीकार किया कि वह पहले भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम देता रहा है। उसने बताया कि वह पहले भी जेल जा चुका है और बाहर आने के बाद उसने फिर से यही धंधा शुरू कर दिया। पिंटू ने यह भी बताया कि उसने इस अवैध धंधे से काफी संपत्ति अर्जित की है। गिरफ्तार आरोपियों में अजय सिंह उर्फ पिंटू पुत्र लाल बिहारी सिंह, निवासी इजरी, थाना जलालपुर, जौनपुर शामिल है। उसके खिलाफ कुल 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने एक महीने पहले ही लूट के पैसों से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी खरीदी थी। वे सोशल मीडिया के जरिए लोगों को झांसा देकर फंसाते थे और फिर उनके साथ लूटपाट करते थे। आरोपी अजय सिंह के खिलाफ जौनपुर के अलावा वाराणसी में भी मुकदमे दर्ज हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *