Sorting by

×




रायबरेली में सीएम योगी ने राहुल गांधी के मनुस्मृति वाले बयान पर पटलवार किया। कहा-राहुल जी, राहुल गांधी के रूप में देश आपसे बहुत अपेक्षा नहीं करता है, लेकिन भारत की संसद में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आपको लोकतंत्र के प्रति जवाबदेह बनाता है। आपको देश से माफी मांगनी चाहिए।” उन्होंने कहा- संविधान की शपथ लेकर आप भारत की परंपरा और विरासत को कोसना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं। देश के भविष्य को अर्बन नक्सलियों के हाथों बर्बाद करना चाहते हैं। दरअसल, राहुल गांधी ने शनिवार को पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में मनुस्मृति का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं को पिता, पति और बच्चों की संपत्ति मानने वाली सोच को शर्मनाक बताया। महिला की पहचान उसके पिता, पति या बेटे से नहीं होती, बल्कि उसकी अपनी पहचान होती है। महिलाओं के खिलाफ 3 तरह से हिंसा होती है। पहली- पैदा होते ही हत्या, दूसरी- शारीरिक अत्याचार, तीसरी- आर्थिक बंदिशें। महिलाओं को शिक्षा, नौकरी, संपत्ति और अपने फैसले लेने की पूरी आजादी मिलनी चाहिए। अयोध्या में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की मछली की दावत पर सीएम योगी ने हमला बोला। उन्होंने कहा, “इनका दोहरा आचरण देखकर तो गिरगिट भी इनसे शरमा जाता होगा। वह कहता होगा कि मनुष्य के रूप में हमारी कौन-सी प्रजाति पैदा हो गई है। मंदिर में राम-राम चिल्ला रहे हैं, बजरंगबली के सामने दंडवत होने के बाद बाहर जाकर मछली की दावत उड़ा रहे हैं।” सीएम, सोमवार सुबह 10.30 बजे रायबरेली पहुंचे। उन्होंने स्वाधीनता संग्राम के सेनानी राणा बेनी माधव बख्श सिंह की स्मृति में 21 करोड़ रुपए की लागत से बने सभागार का लोकार्पण किया। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। माधव सिंह 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के सेनानी थे। उन्हें ‘अवध केसरी’ भी कहा जाता है। आज उनकी 222वीं जयंती है। सीएम योगी के स्पीच की प्रमुख बातें… 1- मनुस्मृति को पढ़िए तब कोई टिप्पणी करें… राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा- आप मनु और भारत की विरासत पर टिप्पणी करते हैं। मनु को जानना है तो अथर्ववेद पढ़िए, आपको सारी जानकारी मिल जाएगी। कौन ऐसा व्यक्ति है, जिसके जीवन में मां, बहन, पत्नी या बेटी के रूप में किसी महिला का संरक्षण नहीं है? क्या कोई बेटी पिता के बिना है? क्या कोई बहन भाई के बिना है? क्या पत्नी पति के बगैर अपने अस्तित्व को पूर्ण मानती है? क्या कोई मां अपने बेटे के बगैर अपने अस्तित्व को पूर्ण मानती है? मनुस्मृति में इन संबंधों का उल्लेख किया गया है। 2- मछली खाकर कांग्रेसी राम-राम चिल्लाकर बेशर्मी करते अयोध्या में मछली की दावत पर सीएम योगी ने कहा- आपने कल देखा होगा, कांग्रेस के लोग विरासत का अपमान करते हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने जिस तरह का आचरण किया है, वह इसका उदाहरण है। हनुमानगढ़ी में दर्शन करते हैं, फिर बाहर जाकर मछली की दावत उड़ाते हैं। ये राम-राम चिल्लाते हैं। बेशर्मी की भी एक सीमा होती है। खाना ही था तो मंदिर क्यों गए? जो खाना था, बाहर खा लेते। इनका दोहरा आचरण देखकर तो गिरगिट भी इनसे शरमा जाता होगा। वह कहता होगा कि मनुष्य के रूप में हमारी कौन-सी प्रजाति पैदा हो गई है। मंदिर में राम-राम चिल्ला रहे हैं, बजरंगबली के सामने दंडवत होने का ढोंग कर रहे हैं और बाहर जाकर मछली की दावत उड़ा रहे हैं। 3- भाई की हत्या करने वाले माफिया के सामने घुटने टेके अजय राय पर हमला बोलते हुए योगी ने कहा कि इनके भाई की एक माफिया ने हत्या की है। लेकिन यह व्यक्ति उसके खिलाफ बयान देने नहीं गया, बल्कि उसके सामने घुटने टेक दिए और नतमस्तक हो गया। यह व्यक्ति दुर्दांत माफिया के सामने घुटने टेक चुका था। भाजपा की सरकार आई तो उस माफिया को रगड़कर भूसी निकाल दी। 4- प्रधानमंत्री व्यक्ति नहीं होता संस्था होता योगी ने कहा-जब आप भारत की संस्थाओं का अपमान करते हैं और प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते हैं तो आप सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि भारत की संस्था का अपमान करते हैं। प्रधानमंत्री व्यक्ति नहीं, संस्था होता है। ऐसी हरकतों का विरोध करना होगा। 1975 के आपातकाल की काली छाया देश देख चुका है। उन्होंने कहा कि आप यूपी के बाहर जाते हैं तो यूपी को लांछित और अपमानित करते हैं और भारत के बाहर जाते हैं तो भारत का अपमान करते हैं। भारत की सेना जब सीमाओं पर दुश्मनों के खिलाफ लड़ती है, तब आप सेना के जवानों से प्रमाण मांगते हैं। आप देशविरोधी तत्वों का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन करते हैं। अयोध्या में राम के अस्तित्व पर आपकी पार्टी सवाल खड़ा करती है। 5- राहुल अर्बन नक्सलियों के हाथों देश की पीढ़ी बर्बाद करना चाहते राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप क्यों अर्बन नक्सलियों के हाथों भारत की पीढ़ी को बर्बाद करना चाहते हैं? आप भारत के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना चाहते हैं। देश को नेता प्रतिपक्ष के रूप में आपकी सकारात्मक भूमिका की अपेक्षा थी, लेकिन आपने अपनी जिम्मेदारियों से पूरी तरह किनारा कर लिया। अमेठी-रायबरेली इस परिवार को ढोता तो रहा, लेकिन इस परिवार ने हमेशा इस क्षेत्र के सामने संकट खड़ा किया। आप चाहते हैं कि यहां के स्मारकों और संस्थानों के नाम एक परिवार के नाम पर हो जाएं। 6- कांग्रेस और गांधी परिवार ने देश का विभाजन कराया सीएम योगी ने काकोरी ट्रेन एक्शन को ‘काकोरी ट्रेन लूट’ कहे जाने पर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने काकोरी की घटना को लूट का नाम दिया, जबकि क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों का खजाना देश की आजादी के लिए इस्तेमाल किया था। कांग्रेस यह स्वीकार करने को तैयार नहीं है। उनका मानना है कि कांग्रेस के एक परिवार के उदय के बाद ही भारत बना है। भारत आपने नहीं बनाया है। आपके परिवार ने भारत का विभाजन जरूर करवाया है और इसके लिए दोषी है। उन्होंने कहा कि भारत के नागरिकों के कत्लेआम और लोकतंत्र को तोड़ने व उसका गला घोंटने के लिए भी आपका परिवार जिम्मेदार है। 7- कांग्रेस को सावरकर, बोस और सरदार पटेल स्वीकार नहीं सीएम ने कहा-कांग्रेस को देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। आपके परिवार ने हमेशा स्वाधीनता संग्राम के सेनानियों का अपमान किया है। वीर सावरकर को एक ही जन्म में दो बार आजीवन कारावास की सजा हुई थी। उस समय उनकी उम्र महज 28 साल थी। दोनों भाई सेलुलर जेल में बंद थे और करीब 10 साल तक वीर सावरकर अपने भाई को नहीं देख पाए। योगी ने कहा कि एक दिन जब सावरकर को कोल्हू में तेल पेरने के लिए ले जाया गया, तब उन्होंने अपने भाई को देखा और उन्हें पता चला कि वह भी उसी जेल में बंद हैं। उन्होंने कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट का नाम वीर सावरकर के नाम पर किया था, तब कांग्रेस ने उनका नाम हटा दिया। योगी ने कहा कि कांग्रेस को सुभाष चंद्र बोस और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल भी स्वीकार नहीं हैं। 8-पूरी दुनिया जिसकी पूजा करती, उसी अयोध्या पर प्रश्न खड़े कर रहे सीएम ने कहा- आप कहीं भी जाए देश भी अंदर है। आपने यूपी का नाम लिया है। आप 10 कदम दूर भी हैं तो वह आप से गले मिलना चाहता है। अगर आपने बोल दिया कि अवध क्षेत्र के हैं, तो पूरी दुनिया आपकी पूजा तैयार होता है। लेकिन उसी अयोध्या पर अब ये प्रश्न खड़ा कर रहे हैं।
——————————



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *