![]()
आगरा में सोमवार सुबह से काली घटाएं छाई हैं। सामन्य से अधिक हवा चल रही है। इसके बावजूद उमसभरी गर्मी से बरकरार है। दिन में गरज-चमक के साथ एक या दो बार बारिश की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, 25 अगस्त से मौसम खुल सकता है। कुछ देर के लिए बादल छाये रह सकते हैं लेकिन बारिश या बूंदाबांदी के आसार नहीं हैं। रविवार को दिन रही सूरज की लुका-छुपी के बीच एक बार फिर से तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जोकि सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम है।
जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। अगले 5 दिन मौसम का हाल जानिए
मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन में गरज के साथ बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मगर, अगले 24 घंटे बाद मौसम बदल सकता है। तापमान बढ़ने के साथ ही उमस और बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 25 अगस्त से दिन में धूप निकल सकती है। कुछ देर के लिए आवाजाही बनी रहेगी।
29 अगस्त तक बारिश या बूंदाबांदी के आसार नहीं है। हालांकि बादल छाये रहने के संकेत हैं। इस बीच अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सामान्य से 6% कम बारिश
आगरा में इस मानसून में ज्यादा बारिश नहीं हुई है। अब तक सामान्य से 6% कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून में आगरा में 387.6 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि 363.1 मिमी ही बारिश हुई। इस तरह आगरा में सामान्य से भी 24.5 मिमी बारिश कम हुई है।
Source link