- Hindi News
- National
- Kiren Rijiju Swimming Video | Arunachal River Controversy & Rahul Gandhi
39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को तैराकी करते हुए एक वीडियो X पर शेयर किया था।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश की एक नदी में तैरने का वीडियो शेयर किया है। X पर पोस्ट किए एक वीडियो में उन्होंने लिखा है- अगर आपको तैरना नहीं आता, तो कभी गहरे पानी में न जाएं। नदी में कई लोग डूब चुके हैं। अरुणाचल प्रदेश की नदियां बहुत बड़ी और गहरी हैं।
इतना ही नहीं, किरेन ने एक और पोस्ट किया, जिसमें राहुल गांधी से उनकी तुलना करने वालों के लिए लिखा- कई लोग कह रहे हैं कि मैं भी राहुल गांधी जैसा कर रहा हूं। वे शायद इसके लिए ट्रेनिंग लेते हों, लेकिन मेरी जिंदगी में यह आम बात है।

राहुल गांधी ने जून में निकोबार में स्कूबा डाइविंग की थी
राहुल गांधी ने 5 जून को 16 मिनट का एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बताया कि वे भारत के सबसे दक्षिणी छोर इंदिरा पॉइंट पर गए। दुनिया की सबसे शानदार कोरल रीफ (मूंगा चट्टानों) के बीच गोता लगाया।
किरेन रिजिजू और राहुल गांधी की स्कूबा डाइविंग की 2 तस्वीरें…

5 जून को राहुल गांधी ने 16 मिनट का स्कूबा डाइविंग का वीडियो शेयर किया था।

20 जून को किरेन रिजिजू ने अपनी स्कूबा डाइविंग का वीडियो शेयर किया। वे स्वराज द्वीप पर गए थे।
