![]()
कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक दुखद घटना सामने आई। ड्योढ़ी गंगा घाट पर स्नान करने आए दो किशोर गंगा नदी में डूब गए। यह घटना शाम करीब 5:30 बजे हुई। दोनों किशोर गंगा में नहाने के लिए उतरे थे, तभी गहरे पानी में चले गए और डूब गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। गोताखोरों की टीमों ने लापता किशोरों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
Source link