![]()
कानपुर देहात में रक्षाबंधन पर्व से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। विभागीय टीम ने अकबरपुर और रूरा क्षेत्र में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण कर खोया, पनीर, बर्फी और बूंदी के लड्डू समेत 13 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। 17 अगस्त को हुई कार्रवाई में अकबरपुर स्थित बाबा स्वीट हाउस से पनीर, खोया, बर्फी और बूंदी के लड्डू के नमूने लिए गए। प्रेम स्वीट हाउस से मिल्क केक, खोया, बूंदी और पनीर के नमूने लिए गए। श्री बिहारी जी स्वीट एंड नमकीन से खोया और बूंदी के लड्डू के नमूने लिए गए। वहीं रूरा के अनुराग स्वीट हाउस से बूंदी के लड्डू और पेड़ा के नमूने जांच के लिए लिए गए। जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई अधिकारियों के अनुसार सभी नमूने खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के आधार पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीम ने किया दुकानों का निरीक्षण यह अभियान उत्तर प्रदेश के आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और जिलाधिकारी कानपुर देहात के निर्देश पर चलाया गया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय रामअवतार सिंह के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पाण्डेय के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेन्द्र नाथ सिंह यादव, सुबोध कुमार, राम बिहारी और रमतेज टीम में शामिल रहे। रंगीन मिठाइयों से बचने की अपील खाद्य विभाग ने रक्षाबंधन पर लोगों से अत्यधिक रंगीन मिठाइयों के सेवन से बचने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट की आशंका होने पर तत्काल खाद्य विभाग को सूचना दें।
Source link