Sorting by

×




ललितपुर में दुर्गा वाहिनी ने सोमवार सुबह 10 बजे डाक कांवड़ यात्रा निकाली। यह यात्रा तुवन मंदिर से शुरू होकर लगभग 30 किलोमीटर दूर पाली स्थित नीलकंठेश्वर मंदिर तक गई। इस यात्रा में दुर्गा वाहिनी की 50 से अधिक महिलाएं शामिल हुईं। जिला उपाध्यक्ष सुविधा जैन ने बताया कि इस कांवड़ यात्रा का उद्देश्य महिलाओं को धर्म के मार्ग से जोड़ना है। देखें, 3 तस्वीरें… यात्रा ललितपुर के तुवन मंदिर मैदान से शुरू हुई और शहर के तालाबपुरा स्थित नृसिंह मंदिर, सावरकर चौक, घंटाघर, जेल चौराहा, इलाइट चौराहा, रामनगर, मसौरा खुर्द और घटवार होते हुए नीलकंठेश्वर मंदिर पहुंची। इस अवसर पर दुर्गा वाहिनी की प्रांत संयोजिका अवनी, प्रांत सह सत्संग प्रमुख मधुसूदन, विभाग संयोजक अमन, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष नवल सोनी, जिला संगठन मंत्री अमन, जिला सह मंत्री उदय भान, दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका स्वाति परासर, सह संयोजिका निकिता घावरी और विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष संजय जैन राजू सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *