Sorting by

×




भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर सकते हैं। न्यूज 18 के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और स्मृति ईरानी की पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में वापसी संभव है। मानसून सत्र के बाद तैयार की गई नई संगठनात्मक टीम में अनुभवी नेताओं के साथ युवा चेहरों को जगह मिलने की संभावना है। जनवरी में नबीन के अध्यक्ष बनने के बाद से ही टीम का गठन पेंडिग है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हो सकते हैं 120 सदस्य नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, नौ राष्ट्रीय महामंत्री (जिनमें एक महामंत्री संगठन भी शामिल है), 15 मंत्रियों और एक राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की नियुक्ति हो सकती है। इस टीम में अधिकतम 38 सदस्य हो सकते हैं। नबीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भी गठन कर सकते हैं। यह पार्टी की मुख्य कार्यकारी संस्था है। इसमें अध्यक्ष के अलावा अधिकतम 120 सदस्य हो सकते हैं। इनमें भी कम से कम 40 महिलाएं और 12 सदस्य एससी-एसटी वर्ग से होने आवश्यक हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष आवश्यकतानुसार विशेष आमंत्रित तथा स्थायी आमंत्रित सदस्यों को भी मनोनीत कर सकते हैं। अनुराग ठाकुर और स्मृति ईरानी की भूमिका हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से सांसद अनुराग ठाकुर केंद्र सरकार में कई मंत्रालय संभाल चुके हैं। इनमें सूचना और प्रसारण और युवा मामले और खेल मंत्रालय शामिल हैं। ठाकुर वित्त और कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। भाजपा की प्रमुख नेताओं में शामिल स्मृति ईरानी केंद्रीय मंत्री रह चुकी हैं और 2019 से 2024 तक अमेठी से लोकसभा सांसद रही हैं। स्मृति भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव जैसी अहम संगठनात्मक जिम्मेदारियां भी संभाल चुकी हैं। नई टीम में अनुभव और युवाओं का मेल न्यूज18 के मुताबिक, दोनों नेताओं की राष्ट्रीय संगठन में संभावित वापसी का मकसद नबीन की टीम को युवा रूप देना और अनुभवी नेताओं को साथ बनाए रखना है। 45 साल की उम्र में नबीन इसी साल BJP के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। उनके अध्यक्ष बनने को पार्टी में पीढ़ीगत बदलाव की प्रक्रिया के तौर पर देखा गया। BJP का संगठनात्मक बदलाव सिर्फ सामान्य फेरबदल नहीं माना जा रहा है। पार्टी अपनी राष्ट्रीय टीम को आने वाली चुनावी चुनौतियों के हिसाब से तैयार करना चाहती है। इन चुनौतियों में खास तौर पर उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में 2027 के अहम विधानसभा चुनाव शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के सांसदों से नबीन ने लिया फीडबैक अगले चुनावी चक्र की तैयारी के तहत नबीन ने जमीनी स्तर से फीडबैक लेना शुरू कर दिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने उत्तर प्रदेश के करीब 20 सांसदों से अलग-अलग मुलाकात की। इन बैठकों में जातीय समीकरण, राजनीतिक माहौल और पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल मुख्य मुद्दे रहे। सांसदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति और संगठन से जुड़े आकलन साझा किए। बातचीत में गैर-यादव OBC मतदाताओं के बीच BJP का सामाजिक आधार मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही जमीनी स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय और उत्साहित बनाए रखने पर जोर दिया गया। खबर अपडेट की जा रही है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *