Sorting by

×




संभल में भगवान श्रीविष्णु के 10वें अवतार श्रीकल्कि की गारुड़ी रथयात्रा निकाली गई। इस दौरान “जय कल्कि जय जगतपते-पद्मावती जय रमापते” महामंत्र का जाप किया गया। मंदिर में रामचरितमानस के सुंदर कांड और श्रीकल्कि चालीसा का पाठ भी हुआ, जिसमें भगवान श्रीकल्कि के कलयुग में शीघ्र प्रकट होने का आह्वान किया गया। कल्कि जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार शाम 7 बजे सावन माह की नाग चतुर्थी पर संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट पूर्वी स्थित प्राचीन श्रीकल्कि विष्णु मंदिर में हुआ। रात 8 बजे पंडित महेंद्र प्रसाद शर्मा ने मंदिर में आरती की, जिसके बाद रथयात्रा आगे बढ़ी। इस यात्रा का आयोजन श्रीकल्कि सेना (निष्कलंक दल) के नेतृत्व में किया गया था। थयात्रा के दौरान “लगे रहो कल्कि के प्यारे सतयुग की तैयारी में” और “धूम मचा दो कल्कि के आने की दुनिया सारी में” जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। हजारों की संख्या में कल्कि भक्तों ने “श्रीकल्किजी की सेना चली” जैसे भजनों के साथ भगवान श्रीकल्कि के कलयुग में शीघ्र प्रकट होकर पापियों का नाश करने का गुणगान किया। बीजेपी पश्चिम क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम का जन्म अयोध्या में और भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ, उसी तरह संभल की भूमि पर भगवान श्रीकल्कि का अवतरण होगा। उन्होंने बताया कि संभल को तीर्थ नगरी की मान्यता प्राप्त है, जहाँ हरिहर मंदिर के चारों ओर 68 तीर्थ और 19 कूप हैं। आचार्य पंडित शोभित शास्त्री ने कहा कि जब-जब धर्म का नाश होता है और अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान धरती पर प्रकट होते हैं। उन्होंने कहा कि अधर्मियों और विधर्मियों का संहार करने के लिए भगवान कल्कि रूप में पधारे हैं। श्रीकल्कि सेना (निष्कलंक दल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप कुमार गुप्ता ने श्रद्धालुओं के उत्साह की सराहना की और कहा कि आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु रथयात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा संभल के कोट पूर्वी स्थित सरथल चौकी से शुरु हुई। जबकि गारुढ़ी रथ यात्रा प्राचीन श्रीकल्कि विष्णु मंदिर से प्रारंभ होकर डाकखाना रोड, टंडन तिराहा, घंटाघर, मौहल्ला ठेर, सर्राफा बाजार, बाजार गंज, छंगामल की कोठी, आर्य समाज रोड, एजेंटी तिराहा, बाल विद्या मंदिर, अस्पताल चौराहा, शंकर इंटर कॉलेज चौराहा, रहट वाला मंदिर से रामलीला मैदान कोट पूर्वी से होती हुई मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान यात्रा में भाजपा सभासद गगन वार्ष्णेय, राजेंद्र कुमार, प्रमोद सैनी, ऋषभ श्रीवास्तव, आकाश चौहान, कुशल मदान, उज्ज्वल सक्सेना, विकास कुमार वर्मा, कृष्ण प्रसाद मिश्र, रानू गुप्ता, अक्षय शर्मा, वैभव शर्मा, हिमांशु कश्यप, अनुराग रस्तोगी, मुकुल रस्तोगी, संजय गुप्ता पोली, सुषमा गुप्ता, शुभि गुप्ता, वैभव शर्मा, शशांक शर्मा, राजवीर सिंह, चौधरी सत्येंद्र सिंह, सुभाष खन्ना, ऋषभ श्रीवास्तव, पंडित वैभव शुक्ला, नीलम वार्ष्णेय, सुषमा गुप्ता, निरुपमा गोयल आदि उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *